फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shocking incident with former cm prem kumar dhumal when he gave 500 rupee note

पूर्व सीएम ने निकाला 500 का नोट, हुआ कुछ ऐसा छूटी सबकी हंसी

Thu, 10 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 10 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
shocking incident with former cm prem kumar dhumal when he gave 500 rupee note

टाउन हॉल हमीरपुर में आयोजित जिलास्तरीय पंचायती राज सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने आए थे। टाउन गेट पर पहुंचने पर ढोलियों ने ढोल बजाकर उनका स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री के मंच पर बैठने के बाद जब ढोलियों ने ढोल बजाना बंद नहीं किया तो मुख्यातिथि ने शगुन के रूप में रुपये देने के लिए अपनी जेब में हाथ डाला। 

विज्ञापन


इस दौरान उनकी जेब से 500 रुपये का नोट निकला। धूमल ने मंच पर उनके साथ बैठे जिला परिषद के अध्यक्ष राकेश ठाकुर को यह 500 रुपये का नोट ढोलियों को पकड़ाने के लिए दे दिया। ढोलियों ने रुपये लेने के बाद ढोल बजाना बंद किया। कार्यक्रम में इस घटनाक्रम की खूब चर्चा होती रही और लोगों ने ठहाके लगाए।

विज्ञापन

कालाधन, जाली नोट और आतंक के खिलाफ मोदी का मास्टर स्ट्रोक

shocking incident with former cm prem kumar dhumal when he gave 500 rupee note

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने केंद्र सरकार सरकार के फैसले को एतिहासिक बताया है। उन्होंने 500 और 1000 के नोट बंद करने के फैसले को कालाधन, जाली नोट व आतंकवाद के खिलाफ  प्रधानमंत्री के फैसले को मास्टर स्ट्रोक करार दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि काले धन और जाली नोटों की समस्या से पूरा देश प्रभावित हो रहा था।

कालेधन व नकली नोटों से एक समानांतर अर्थव्यवस्था के खड़ी होने से देश का आर्थिक विकास की गति को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ आतंकवाद व भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा था। इससे निजात पाने के लिए अति आवश्यक था कि देशहित में इस तरह का कड़ा निर्णय लिया जाता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस निर्णय से यह दर्शा दिया है कि उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

कांग्रेस ने छीना पंच-परमेश्वरों का सम्मान: धूमल

shocking incident with former cm prem kumar dhumal when he gave 500 rupee note

नगर परिषद हमीरपुर के टाउन हाल में जिला स्तरीय पंचायती राज सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने वर्तमान पंच-परमेश्वरों के अधिकार छीन लिए। अगर जनप्रतिनिधि अधिकारहीन होंगे तो विकास कैसे होगा। उन्होंने कहा कि 2013 में सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार ने हमीरपुर से जायका का मुख्यालय अन्यत्र स्थानांतरित करने का प्रस्ताव डाला था।

हिमुडा का सर्कल ऑफिस हमीरपुर से धर्मशाला में स्थानांतरित किया, प्रिंसिपल सीसीएफ वाइल्ड लाइफ का दफ्तर हमीरपुर से बदला, 2003 में जंगलबैरी से आईआरबी की बटालियन हमीरपुर से छीन ली। धूमल ने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा सरकार थी तो हमीरपुर के जंगलबैरी, सिरमौर और बिलासपुर के नैनादेवी में महिला पुलिस बटालियन स्थापित की। जंगलबैरी और नैनादेवी में तो भवन बन चुके हैं लेकिन सिरमौर में 70 करोड़ मंजूर होने के बावजूद भवन निर्माण नहीं हो पाया।

उन्होंने पंचायत चुनाव में महिलाओं के 50 फीसदी आरक्षण को अहम बताते हुए पंचायत प्रतिनिधियों से पंचायतों में नशे, गबच्चों की अच्छी परवरिश, स्वच्छता, बेटियों के संरक्षण, गउओं को बचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में 13वें वित्तायोग के बजट का 50 फीसदी जिला परिषद, 30 फीसदी बीडीसी और 20 फीसदी पंचायतों को आवंटित किया गया लेकिन वर्तमान सरकार जिप और बीडीसी सदस्यों के साथ भेदभाव कर रही है।

इस मौके पर महंत अभिषेक गिरि ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं देहरा के विधायक रविंद्र सिंह रवि, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष चौधरी चंदू लाल, पीनबी हैड सुबोध काला, सेवानिवृत्त उपनिदेशक कृषि डॉ. अलबेल सिंह, वीना कपिल, दड़ूही की प्रधान ऊषा बिरला, अणु के प्रधान सुरेंद्र मिन्हास, विजयपाल सिंह सोहारू मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed