फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shock to the excise department: now the transport department will catch road tax evasion in Himachal

आबकारी महकमे को झटका: हिमाचल में अब परिवहन विभाग पकड़ेगा रोड टैक्स चोरी

Fri, 10 Dec 2021 10:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Dec 2021 10:46 AM IST
सार

टैक्स और फीस जमा करने की ऑनलाइन सुविधा भी दी जाएगी। सरकार ने जनता से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। गुरुवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन जगदीश चंद्र शर्मा ने इस पर ड्राफ्ट नोटिस निकाला है। 

विज्ञापन
Shock to the excise department: now the transport department will catch road tax evasion in Himachal
परिवहन विभाग हिमाचल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में टैक्सी, मैक्सी कैब, मालवाहक वाहनों की परमिट फीस और अन्य टैक्स एक जनवरी से परिवहन विभाग में ही जमा किए जा सकेंगे। टैक्स चोरी के मामले भी अब परिवहन विभाग ही देखेगा। प्रदेश सरकार ने आबकारी एवं कराधान विभाग से यह शक्तियां छीनकर परिवहन विभाग को दे दी हैं।  टैक्स और फीस जमा करने की ऑनलाइन सुविधा भी दी जाएगी। सरकार ने जनता से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। गुरुवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन जगदीश चंद्र शर्मा ने इस पर ड्राफ्ट नोटिस निकाला है। प्रदेश सरकार का मानना है कि दोनों विभागों के पास यह शक्तियां होने से वाहन मालिकों को कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। अब इस व्यवस्था को खत्म कर दिया है। वाहन, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, छोटी-बड़ी प्राइवेट और मिनी बसें, माल गाड़ियां, ट्रैक्टर, बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाली पर्यटक बसों आदि के दस्तावेजों की जांच भी परिवहन विभाग ही करेगा। पहले दोनों महकमे इस व्यवस्था को देखते थे।  

विज्ञापन

ये हैं दरें (प्रतिवर्ष रुपये में)

ऑटो              2000
7 से 8 सीटों सीटों वाली मैक्सी कैब  2000
8 से 12 सीटर वाली मैक्सी कैब        8000
9 से 12 सीटों वाली मैक्सी कैब       12000 
6 सीटर तक की टैक्सी कार या जीप    5000
कांट्रेक्ट बसें - 40 फीसदी किराया और 20 फीसदी अधिभार प्रति सीट/प्रति किलोमीटर 

प्राइवेट व्हीकल (प्रतिवर्ष रुपये में)

छोटी बसें (मिनी)     10,000
बड़ी बसें  (मिनी)     15000

माल गाड़ी (प्रतिवर्ष रुपये में)

120 क्विंटल से ऊपर     15000
30 से 120 क्विंटल      10000
20 से 30 क्विंटल      7000
10 से 20 क्विंटल     5000
10 क्विंटल से कम     3000
ट्रैक्टर                      3000
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed