फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shock of inflation: 90 paise small and one and a half rupees per kilometer freight increased in BBN

हिमाचल: ट्रकों का बढ़ाया मालभाड़ा, प्रति किमी डेढ़ रुपये देने होंगे ज्यादा, वैट बढ़ने के बाद लिया फैसला

Sun, 16 Jul 2023 10:30 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,बद्दी/बिलासपुर/पांवटा साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी,बद्दी/बिलासपुर/पांवटा साहिब Published by: Krishan Singh Updated Sun, 16 Jul 2023 10:30 AM IST
सार

 एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) और बिलासपुर ट्रक ऑपरेटर सहकारी सभा (बीडीटीएस) ने मालभाड़ा भी बढ़ा दिया।

विज्ञापन
Shock of inflation: 90 paise small and one and a half rupees per kilometer freight increased in BBN
ट्रक यूनियन ने भी मालभाड़े में की बढ़ाेतरी। - फोटो : Demo pic

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार के डीजल पर वैट तीन रुपये बढ़ाने के दूसरे ही दिन एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) और बिलासपुर ट्रक ऑपरेटर सहकारी सभा (बीडीटीएस) ने मालभाड़ा भी बढ़ा दिया। बीबीएन ने 90 पैसे प्रति किलोमीटर छोटे ट्रक और बड़े ट्रक पर डेढ़ रुपये प्रति किलोमीटर मालभाड़ा बढ़ाया है। शनिवार से नई दरें लागू हो गई हैं।

विज्ञापन


वहीं, बीडीटीएस ने फार्मूले के अनुसार मालभाड़ा 1.41 प्रतिशत बढ़ाया है। बीडीटीएस बढ़ा हुआ मालभाड़ा रविवार सुबह से लागू करेगी। अब सिंगल एक्सेल ट्रक मालभाड़े में करीब 15 पैसे और मल्टी एक्सल ट्रकों पर 13 पैसे प्रति किलोमीटर प्रति टन बढ़ेंगे।
विज्ञापन


बढ़ा हुआ मालभाड़ा लागू होने के बाद सिंगल एक्सेल ट्रक का किराया 10.45 रुपये और मल्टी एक्सल ट्रक का 9.43 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति टन हो जाएगा। सभा के महासचिव प्रदीप ठाकुर ने बताया कि सभा में दो प्रकार के ट्रक हैं। तय फार्मूले के अनुसार मालभाड़े में 1.41 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ट्रक यूनियन नालागढ़ का बीबीएनआईए से एमओयू हुआ है, जिसके तहत अगर एक रुपये डीजल का दाम बढ़ता है तो छोटी गाड़ी का 30 पैसे और 18 टन उठाने वाली गाड़ी का भाड़ा 50 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ जाएगा। ट्रक यूनियन के महासचिव डीके कौशल ने बताया कि डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही एमओयू के मुताबिक यूनियन ने भाड़ा बढ़ा दिया है। मालभाड़ा बढ़ने से अब भवन निर्माण सामग्री के दाम भी बढ़ेंगे।

वहीं सेब ढुलाई के दाम भी बढ़ाने की मांग उठने लगी है।  उधर, पांवटा साहिब ट्रक यूनियन के अध्यक्ष बलजीत नागरा ने कहा कि प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई के साथ शीघ्र बैठक होगी, जिसमें मालभाड़ा डेढ़ रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब बढ़ाने की मांग उठाई जाएगी। 

शहर का नाम    पुराना         नया
बनारस             52116        53148
भोपाल            56474         57428    
चेन्नई              116160        118405
दिल्ली             21221         21514
हैदराबाद         80795         82477
 

पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के मुकाबले हिमाचल में डीजल सस्ता
 वैट में बढ़ोतरी होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश में डीजल पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के मुकाबले सस्ता है। कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल में डीजल का प्रति लीटर रेट 89.11 रुपये है। उत्तराखंड में डीजल प्रति लीटर 89.99 रुपये, पंजाब में 89.13 और हरियाणा में 90.39 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed