फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shock, now Unity Mall will not be built in the capital

Shimla News: झटका, राजधानी में नहीं बनेगा अब यूनिटी मॉल

Wed, 21 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shock, now Unity Mall will not be built in the capital
खास खबर...
विज्ञापन

धर्मशाला में यूनिटी मॉल बनाने की मंजूरी के बाद शिमला शहर से फिसला प्रोजेक्ट
सब्जी मंडी में किया जाना यूनिटी मॉल का निर्माण
सर्वे पर लाखों खर्च, अब केंद्र से नहीं मिला बजट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में पहले यूनिटी मॉल बनने का इंतजार कर रहे शहरवासियों को झटका लगा है। नगर निगम के सब्जी मंडी में यूनिटी मॉल बनाने की योजना को अब केंद्र सरकार से पैसा नहीं मिलेगा। अब धर्मशाला में इस यूनिटी मॉल का निर्माण किया जाएगा।

केंद्र सरकार की योजना के तहत बड़े शहरों में यूनिटी मॉल बनाने के लिए बजट जारी किया जाता है। प्रदेश में भी किसी एक शहर में इसका निर्माण होना था। इसीलिए सरकार ने इसके लिए प्रस्ताव मांगे थे। पहले धर्मशाला नगर निगम ने इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा। इसके बाद शिमला नगर निगम ने भी इसका प्रस्ताव तैयार किया था। शिमला नगर निगम ने शहर के सब्जी मंडी के पास इसके लिए जमीन चिह्नित की थी। यहां कर्मचारियों के आवास शिफ्ट कर यूनिटी मॉल का निर्माण करने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए करीब दो लाख रुपये खर्च कर इस क्षेत्र का पूरा सर्वे किया गया। डीपीआर तैयार करने के लिए निगम ने कंसलटेंट नियुक्त के लिए टेंडर भी किया था। लेकिन अब निगम की यह योजना अधर में ही लटक गई। केंद्र सरकार से अब इस योजना के लिए पैसा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन




यूनिटी मॉल में मिलनी थी कई सुविधाएं
सब्जी मंडी क्षेत्र में नगर निगम की जमीन पर बनने वाले यूनिटी मॉल में शॉपिंग परिसर, नगर निगम दफ्तर समेत पार्किंग का निर्माण होना था। लोगों को एक ही छत के नीचे कई सुविधाएं मिलनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब खुद बड़ा प्रोजेक्ट बनाने की योजना
केंद्र सरकार की योजना से बाहर होने के बाद अब नगर निगम अपने स्तर पर यहां व्यावसायिक परिसर, निगम दफ्तर बनाने की योजना बना रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार से बजट मांगा जाएगा। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि यूनिटी मॉल को केंद्र से बजट नहीं मिलेगा। लेकिन नगर निगम यहां व्यावसायिक परिसर और दफ्तरों का निर्माण करेगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर सरकार से बजट मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article