फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shiva-Parvati marriage rituals will begin today, turmeric will be applied at 11 am.

Shimla News: शिव-पार्वती विवाह की आज शुरू होंगी रस्में, 11 बजे लगेगी हल्दी

Fri, 13 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shiva-Parvati marriage rituals will begin today, turmeric will be applied at 11 am.
भस्म आरती शाम 5:00 से 6:00 बजे होगी, महाशिवरात्रि पर कल सुबह 10 बजे श्री राधा-कृष्ण मंदिर से निकली बाबा की बरात
विज्ञापन

उज्जैन से लाई हैं शिव-पार्वती की पांच-पांच फुट ऊंची प्रतिमाएं
मिडल बाजार के शिव-मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। महाशिवरात्रि पर होने वाले शिव-पार्वती विवाह के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। राम मंदिर और राधा-कृष्ण मंदिर में सजावट का कार्य शुरू हो चुका है। भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्तियां मंगवाई गई हैं।

खास बात यह है कि इस वर्ष यह मूर्तियां पांच-पांच फुट ऊंची हैं। राम मंदिर में मंडप के साथ स्टेज भी लगाया जाएगा जहां लोग शिव-पार्वती के दर्शन कर पाएंगे। शिव-विवाह से जुड़े मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत 14 फरवरी को होगी। सुबह 11:00 बजे राम मंदिर में हल्दी और मेहंदी की रस्म होगी। इसके बाद शाम 3:00 बजे शगुन और चूड़ा रस्म होगी। शाम 5:00 से 6:00 बजे तक राम मंदिर में भस्म आरती होगी। इसके बाद शाम 6:30 बजे श्री राधा-कृष्ण मंदिर, गंज बाजार से भोलेनाथ को निमंत्रण दिया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन 15 फरवरी को सुबह 10 बजे श्री राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार से भोले बाबा की बारात राम मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। दोपहर में सीहड़ी पूजा, मिलनी और शिव-पार्वती के फेरे होंगे। शाम 5 बजे वापसी यात्रा होगी और शाम 6:30 बजे विदाई तथा गृह प्रवेश का आयोजन होगा। सूद सभा के अध्यक्ष राजीव सूद ने बताया कि इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर में विवाह उत्सव के लिए कई नए प्रबंध किए हैं जो भक्तों के लिए उपहार होगा। इसके साथ ही शहर के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भी भोले की पहुंच चुकी है जहां से कल रविवार को भोले की बारात गाजे-बाजे, जयकारों और भजन कीर्तन के साथ निकलेगी। ऐसे में इस मंदिर में भी साफ सफाई और सजावट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article