{"_id":"5dde8cd68ebc3e547f592e58","slug":"shiv-sena-sold-its-ideas-to-congress-dr-vedanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना ने अपने विचार कांग्रेस को बेचे: डॉ. वेदांती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसेना ने अपने विचार कांग्रेस को बेचे: डॉ. वेदांती
Wed, 27 Nov 2019 08:19 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Nov 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर में डॉ. राम विलास वेदांती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा सांसद और राम जन्म भूमि न्यास अयोध्या के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राम विलास वेदांती ने महाराष्ट्र में हुए सियासी ड्रामे के लिए शिवसेना को जिम्मेवार ठहराया। बुधवार को हमीरपुर की ग्राम पंचायत लंबलू में भारतीय जनकल्याण समिति के कार्यक्रम में डॉ. वेदांती ने कहा कि शिवसेना ने अपने धर्म विचारों और अपने इरादे को कांग्रेसियों के हाथ में बेच दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यहां शिवसेना के किए गए कार्य का ही दुष्परिणाम था कि भाजपा वहां पर सरकार नहीं बना पाई है। उन्होंने दावा किया कि यह जो सरकार बनेगी 5 साल नहीं निकाल पाएगी, हो सकता है कि कुछ महीने जरूर निकाल दे। उन्होंने संदेश जताते हुए कहा कि अभी इस पर भी आशंका है कि सरकार बनेगी भी अथवा नहीं। डॉ. वेदांती ने कहा कि ग्राउंड फ्लोर पर विश्वास मत हासिल करना कोई आसान बात नहीं है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के इस सियासी ड्रामा में राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह पर एनसीपी नेता शरद पवार के भारी पड़ने के सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंख्या नियंत्रण पर भी जल्द ही कानून लाएंगे। इस मौके पर करीब 101 महिला मंडलों के पदाधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राकेश पठानिया, प्रकाश चंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन