फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Weather Report for this week

बदलने वाला है मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के आसार

Tue, 28 Nov 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 28 Nov 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
Shimla Weather Report for this week

प्रदेश में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 24 नवंबर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मंगलवार को इसका असर दिख सकता है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। हालांकि बुधवार से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। उधर, सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन


राजधानी शिमला समेत ज्यादातर इलाकों में दिन भर धूप खिली रही लेकिन प्रदेश का न्यूनतम पारा लुढ़क गया। सोमवार को केलांग में जहां न्यूनतम तापमान -5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, वहीं मनाली में 0.8, कल्पा में 0.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला में अधिकतम तापमान 16.8, ऊना में 25.2, नाहन में 20.2, कांगड़ा में 23.0, चंबा में 22.1, बिलासपुर में 22.0, हमीरपुर में 22.9, सुंदरनगर में 22.8, भुंतर में 22.0, धर्मशाला में 16.6 और कल्पा में 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed