फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: Two years innocent Kid burnt to death due to fire in Dhara

शिमला: ढारे में आग लगने से दो साल का मासूम जिंदा जला

Fri, 22 May 2020 07:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 May 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Shimla: Two years innocent Kid burnt to death due to fire in Dhara
Fire Shimla - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के शिमला में ढली थाने के तहत डाक बंगला के पास ढारे में गुरुवार देर रात आग लगने से दो साल का मासूम जिंदा जल गया। ढारे में नेपाली शांत बहादुर, उसकी पत्नी और उनके छह बच्चे रहते थे। जब आग लगी, तब ढारे में बच्चे मौजूद थे, जबकि उनके माता-पिता काम पर बाहर गए थे। आग लगने पर पांच बच्चे बाहर निकल आए, लेकिन दो साल का मासूम निखिल ढारे के अंदर ही आग की लपटों से घिर गया।

विज्ञापन


आसपास के लोग जब तक निखिल के पास पहुंचे, वह बुरी तरह झुलस चुका था, उसने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। छोटा शिमला से अग्निशमन विभाग के बचाव दल के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। इस कारण बचाव दल को आधे रास्ते से ही लौटा दिया। एएसपी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस की जांच जारी है। 

विज्ञापन

समरहिल क्षेत्र में तीन दुकानें जलीं, लाखों रुपये की क्षति

राजधानी के समरहिल क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब दो बजे एक चाइनीज फूड दुकान और इसके साथ एक सब्जी तथा कबाड़ का शेड जलकर राख हो गया। इसमें करीब दो लाख का नुकसान बताया जा रहा है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।  जानकारी के मुताबिक रात दो बजे सूचना मिलने के बाद बालूगंज फायर स्टेशन से एक वाटर टेंडर और एक बाउजर माल रोड से वाटर टेंडर के साथ सब फायर ऑफिसर सुधाकर की अगुवाई में  मौके पर पहुंचे।

अग्निशमन विभाग के बचाव दल ने पुलिस जवानों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ढाबे में रखे दो सिलिंडर को समय रहते बाहर निकाल लिया था जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।  नगर निगम और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर बिजली लाइन काट दी थी। इसके बाद हाइड्रेंट की लाइन से पाइप जोड़कर आग की लपटों पर पानी की बौछारें छोड़ी गईं। सुबह करीब चार बजे तक आग शांत कर बचाव दल वापस लौटा।

मंडलीय अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा ने कहा कि इस घटना में साथ लगते मकान में एटीएम सहित करीब दो करोड़ की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया है। सुधाकर ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया कि आग से विंद्र कौर, सुरेंद्र गुप्ता, भूपेंद्र और वासु की दुकानों को नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed