{"_id":"5fb3e3c58ebc3e9b89791685","slug":"shimla-the-tourists-enjoyed-the-snow-in-kufri-also-enjoyed-horse-riding","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: कुफरी में सैलानियों ने बर्फ में की मस्ती, घुड़सवारी का भी लिया आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: कुफरी में सैलानियों ने बर्फ में की मस्ती, घुड़सवारी का भी लिया आनंद
Tue, 17 Nov 2020 08:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Nov 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
कुफरी में पर्यटकों ने की मस्ती
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला से सटे पर्यटक स्थल कुफरी में इस सीजन की पहली बर्फबारी देखने के लिए मंगलवार सुबह से यहां सैलानियों की आवाजाही जारी रही। हालांकि दोपहर बाद तक ज्यादातर जगहों पर बर्फ पिघल गई। सुबह के समय कुफरी पहुंचे सैलानियों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। कई सैलानी बर्फ के गोले बनाकर एक दूसरे पर फेंकते रहे। वहीं कई फोटोग्राफी में व्यस्त रहे। सैलानियों ने बर्फबारी के नजारों के बीच घुड़सवारी का भी मजा लिया। कुफरी से सटे जंगलों के बीच बर्फ देखने के लिए कई सैलानी पैदल ही जंगल में निकल गए।
विज्ञापन
नवंबर माह में ही बर्फबारी होने के बाद यहां सोमवार से सैलानियों आवाजाही हो रही है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से शिमला पहुंच रहे ज्यादातर सैलानी बर्फबारी की जानकारी मिलने के बाद कुफरी पहुंचे हुए हैं। उधर स्थानीय कारोबारी सैलानियों की आमद बढ़ने से खुश हैं। कारोबारियों का कहना है कि इस बार विंटर सीजन लंबा हो सकता है। सैलानी खाने पीने की चीजों के अलावा गर्म कपड़ों की खरीददारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
नेचर पार्क खुलते ही देखने पहुंचे सैलानी
कुफरी स्थित वन्यजीव विभाग का नेचर पार्क भी लॉकडाउन के बाद अब खुल गया है। कुछ सैलानी पार्क में घूमने भी पहुंच रहे हैं। हालांकि, नियमानुसार ही इन्हें पार्क में घूमने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन