{"_id":"68a5e30e92c12ccc360bc617","slug":"shimla-tattapani-road-people-will-give-land-for-restoration-shimla-news-c-19-sml1002-587647-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला-तत्तापानी सड़क \nबहाली को भूमि देंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला-तत्तापानी सड़क बहाली को भूमि देंगे लोग
विज्ञापन
एसडीएम के समक्ष लोगों ने भरी हामी
भूस्खलन से बंद पड़ा है शिमला-तत्तापानी मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शिमला-तत्तापानी-मंडी मार्ग की बहाली के लिए स्थानीय लोग भूमि देने को तैयार हो गए हैं। एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा की अगुवाई में हुई बैठक में भूमि मालिकों ने कुछ शर्तों के साथ भूमि देने की हामी भरी है।
बैठक में भूमि मालिकों के साथ ही पंचायत प्रतिनिधि, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में लोगों ने प्रशासन के सामने प्रस्ताव रखा कि अगर उन्हें भूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा, भूमि के बदले भूमि मिलने के साथ ही घरों और देवस्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है, तो उन्हें भूमि देने में कोई आपत्ति नहीं है। लोगों ने आपातकाल में एक से दो मीटर की कटिंग करने में भी किसी प्रकार की आपत्ति नहीं जताई है। शिमला-तत्तापानी-मंडी मार्ग तत्तापानी के पास सतलुज नदी में बहने के बाद छोटे वाहनों के लिए ही खुला है और स्थायी रूप से इसकी बहाली के लिए पहाड़ी की तरफ कटिंग करने की जरूरत है। इसमें 16 से 17 लोगों की भूमि अधिग्रहण करने की जरूरत है। भूमि मालिकों के साथ बैठक के बाद एसडीएम सुन्नी ने तहसीलदार और लोक निर्माण विभाग को इस संबंध में दस्तावेज तैयार कर जल्द औपचारिकताओं को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मामले को आगामी कार्रवाई के लिए उपायुक्त शिमला को भेजा जाएगा। कुछ भूमि मालिक बैठक में नहीं पहुंचे थे जिनके साथ प्रशासन जल्द बैठक करेगा। एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा ने बताया कि मार्ग बहाली के लिए भूमि मालिकों के साथ बैठक हुई है। इसमें लोगों का सकारात्मक रिस्पांस मिला है। प्रशासन मार्ग बहाली के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।