फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Road Accident: Truck fell into Sainj ravine from Dhami-Sunni road, two brothers died

Shimla Road Accident: सैंज खड्ड में गिरा ट्रक, दो सगे भाइयों की मौत; सीमेंट की सप्लाई लेकर जा रहे थे रामपुर

Mon, 20 Jan 2025 09:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Jan 2025 09:47 PM IST
सार

शिमला जिले की धामी-सुन्नी सड़क पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सैंज खड्ड में गिर गया। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Shimla Road Accident: Truck fell into Sainj ravine from Dhami-Sunni road, two brothers died
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धामी-सुन्नी मार्ग पर सीमेंट की सप्लाई लेकर जा रहा एक ट्रक सैंज खड्ड में जा गिरा। इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। मृतकों में ट्रक चालक दिनेश कुमार (29) और विनोद कुमार (37) पुत्र बाबूराम निवासी गांव ठेरा डाकघर पारनु तहसील अर्की जिला सोलन शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार देर रात दोनों भाई ट्रक नंबर एचपी 11 ए-2877 में सीमेंट की सप्लाई लेकर रामपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान जब ट्रक बागीपुल में बैजू गांव के पास पहुंचा तो चालक दिनेश कुमार वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी 200 मीटर नीचे सैंज खड्ड के किनारे जा गिरा। यह घटना देर रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। ट्रक गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सुन्नी पुलिस स्टेशन को सूचना दी। पुलिस की टीम एएसआई रामलाल की अगुवाई में मौके लिए रवाना हुई और देर रात मौके पर पहुंचे। इस दौरान अंधेरा होने के कारण दोनों की तलाश करने में पुलिस टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गहरी खाई होने के कारण पुलिस और स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर तलाश जारी रखी।
विज्ञापन


दोनों युवक ढांक में फंस गए थे जिस वजह से अंधेरे में उन्हें तलाश करने में मुश्किलें पेश आईं। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इस दौरान एक शव सुबह तड़के बरामद कर लिया जबकि दूसरा शव सुबह के समय मिला। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए थे। पुलिस दोनों शवों को सुन्नी अस्पताल लेकर गई और परिजनों को इस बारे में सूचित किया। दोपहर के समय परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। एसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed