फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla resident receives Rs 1.34 lakh water bill.

OMG! नौ माह का पानी का बिल 1.34 लाख रुपये

Sat, 24 Oct 2015 12:12 PM IST
Updated Sat, 24 Oct 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
Shimla resident receives Rs 1.34 lakh water bill.

नगर निगम शिमला ने पानी के बिलों में बढ़ोतरी कर घरेलू उपभोक्ताओं को जोरदार झटका दिया है। निगम ने कई उपभोक्ताओं को चार तो कइयों को नौ महीनों का बिल जारी किया है। बिलों को देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। यही नहीं, एक उपभोक्ता को तो नौ महीने का लाखों का बिल नगर निगम ने थमा दिया। इससे उनकी नींद गायब हो गई।

विज्ञापन


यह मामला टूटीकंडी में रहने वाले बृज मोहन के साथ पेश आया। जब पानी का बिल उनके घर आया तो एक लाख चौंतीस हजार नौ सौ अठावन रुपये देखकर उनका सिर चकरा गया। इस बात की जानकारी उन्होंने नगर निगम के मेयर को दी और लापरवाही के कारणों का पता लगाने का आग्रह भी किया। उन्होंने बताया कि उनका इतना बिल नहीं आ सकता।

विज्ञापन

पानी के बिल में 44000 रुपये सीवरेज सेस भी जोड़ दिया

Shimla resident receives Rs 1.34 lakh water bill.

बिल जारी करने में गड़बड़ी हुई है। इसके लिए नगर निगम जिम्मेदार है। हालांकि मेयर ने इसकी सूचना मीटर रीडिंग चेक करने वाले कर्मी को दी। पीड़ित ने बताया कि पानी के बिल संबंधी एक शिकायत पत्र एमसी को लिखा है, जिसमें पानी के मीटर रीडिंग संबंधी बातों की जानकारी दी है।

नगर निगम ने बृज मोहन के पानी के बिल में 44000 रुपये सीवरेज सेस भी जोड़ दिया है। जबकि उन्होंने तो सीवरेज कनेक्शन लिया ही नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि उनका अपना सीवरेज टैंक है तो किस बात के इतने पैसे दें? उनका छह लोगों का परिवार है और दो हजार व पच्चीस सौ से ज्यादा पानी का बिल कभी नहीं आया। लेकिन नौ महीनों का लाखों में बिल कैसे चुकता करें?

नगर निगम के आयुक्त बोले..

Shimla resident receives Rs 1.34 lakh water bill.

शिमला नगर निगम के आयुक्त पंकज राय ने कहा कि बिल की जांच कर रहे हैं। अगर सीवरेज सेस नहीं पाया गया तो बिल में कटौती की जाएगी। उपभोक्ता की समस्या ‌का समाधान बहुत जल्द किया जाएगा।

वहीं अंतिम तारीख नजदीक आते ही पानी के बिलों को जमा करवाने के लिए इन दिनों नगर निगम के काउंटरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

सुबह दस बजे से ही लोग बिल जमा करवाने के लिए घंटों लाइनों में खड़े रहकर इंतजार कर रहे हैं। वहीं शुक्रवार को लोगों के पानी के भारी भरकम बिलों की बात को लेकर काउंटरों पर खूब चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed