फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla rape murder case Himachal high court grants two weeks to CBI for filing status report

गुड़िया मामले में सीबीआई के हाथ खाली, हाईकोर्ट ने फिर लगाई फटकार

Wed, 11 Oct 2017 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 11 Oct 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
Shimla rape murder case Himachal high court grants two weeks to CBI for filing status report

कोटखाई में दसवीं की छात्रा से दुराचार और हत्या के मामले में जांच कर रही सीबीआई जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रही है। तमाम मशक्कत के बावजूद सीबीआई असल अपराधियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। 

विज्ञापन


पुलिस द्वारा पकडे़ गए आरोपियों को न तो सीबीआई अपराधी मान रही है और न ही उन्हें क्लीन चिट देकर किसी और को पकड़ पा रही है।  बुधवार को सीबीआई ने इस मामले से जुड़ी पांचवीं संयुक्त स्टेटस रिपोर्ट सील्ड कवर में हिमाचल हाईकोर्ट को सौंपी। 
विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने जांच की स्टेटस रिपोर्ट देखकर सीबीआई को फिर फटकार लगाई। कहा कि स्टेटस रिपोर्टों से लगता है कि सीबीआई के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीबीआई को विस्तृत जानकारी सामने रखने को दिया समय

Shimla rape murder case Himachal high court grants two weeks to CBI for filing status report

खंडपीठ ने मौखिक तौर पर कहा कि सीबीआई अगर इस मामले की जांच नहीं कर पा रही है तो क्या एनआईए को यह मामला दिया जाए। अगर सीबीआई इस मामले में जांच नहीं करेगी तो कौन करेगा? 

सीबीआई अधिकारियों ने कोर्ट में कहा कि यह मामला वैज्ञानिक साक्ष्यों पर निर्भर है। 16 अक्तूबर को ब्रेन मैपिंग की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। इस पर खंडपीठ ने कोर्ट में उपस्थित सीबीआई अधिकारियों को 25 अक्तूबर तक विस्तृत जानकारी सामने रखने के आदेश दिए। 

कहा गया कि यदि फिर भी कोर्ट से कुछ छिपाया तो सीबीआई निदेशक को तलब करना पड़ेगा। इस मामले पर अब 25 अक्तूबर को सुनवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed