{"_id":"5ccfea0dbdec22071a387e50","slug":"shimla-rape-case-himachal-govt-yet-not-take-decision-over-investigation-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला दुष्कर्म मामले में पुलिस लापरवाही की जांच रिपोर्ट पर सरकार नहीं ले सकी फैसला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला दुष्कर्म मामले में पुलिस लापरवाही की जांच रिपोर्ट पर सरकार नहीं ले सकी फैसला
Mon, 06 May 2019 01:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 06 May 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में चलती कार में छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस लापरवाही पर कराई मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट पर सरकार 72 घंटे बाद भी कोई फैसला नहीं ले सकी। बीते शुक्रवार को जांच के 48 घंटे बाद इसकी रिपोर्ट एडीएम शिमला ने सरकार को सौंप दी थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से लेकर पूरी सरकार जहां लोकसभा चुनाव में व्यस्त है, वहीं शासन में बैठे अधिकारी रिपोर्ट मिलने के तीन दिन बाद भी इसे सिर्फ जांचने की ही बात कह रहे हैं। उधर मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने दुष्कर्म मामले की जांच को एएसपी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित कर दी थी। साथ ही पुलिस कर्मियों की लापरवाही की जांच को मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए। मुख्यमंत्री की सख्ती के चलते तेजी से जांच हुई।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई है कि छात्रा 14 मिनट तक लक्कड़ बाजार चौकी में थी। पुलिसकर्मियों ने उसकी मदद के बजाय उसे बिना किसी सुरक्षा के दूसरे थाने का रास्ता दिखा दिया।
एडीएम शिमला ने रिपोर्ट शुक्रवार को 48 घंटे बाद सरकार को सौंपी, लेकिन अभी तक सरकार रिपोर्ट पर कोई फैसला नहीं ले सकी है। सरकार न तो मामले में लापरवाही बरतने के आरोपी पुलिस कर्मियों को क्लीन चिट दे रही और न ही उनके खिलाफ कार्रवाई पर फैसला ले सकी है।