फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla Police will break the back of Chitta smugglers, Rs 1.30 crore seized

Himachal: चिट्टा तस्करों की कमर तोड़ेगी शिमला पुलिस, 10 महीनों में 1.30 करोड़ रुपये जब्त, 610 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Nov 2023 11:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Nov 2023 11:00 AM IST
सार

चिट्टा तस्करों के खिलाफ शिमला पुलिस ने पिछले 10 माह में बड़ी कार्रवाई की है। करीब 135 अंतरराज्यीय तस्करों के ड्रग मनी से कमाए करीब 1.30 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। 

विज्ञापन
shimla Police will break the back of Chitta smugglers, Rs 1.30 crore seized
Shimla Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशे के गर्त में युवाओं को धकेलने वाले चिट्टा तस्करों के खिलाफ शिमला पुलिस ने पिछले 10 माह में बड़ी कार्रवाई की है। करीब 135 अंतरराज्यीय तस्करों के ड्रग मनी से कमाए करीब 1.30 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। करीब 5.70 करोड़ की संपत्ति की जांच जारी है। इसमें चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के आपूर्तिकर्ता शामिल हैं। इस साल शिमला में एनडीपीएस के करीब 400 मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसमें 23 महिलाओं और करीब 610 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


करीब 130 वाहनों को भी जब्त किया है। अब हिमाचल-उत्तराखंड अंतरराज्यीय सीमा झमराड़ी और कुडू बैरियर पर भी स्पेशल यूनिट तैनात कर दी है। वाहनों को तलाशी के बाद ही एंट्री दी जा रही हैं। शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय आपूर्तिकर्ता की ड्रग मनी की डिटेल तैयार की गई है। करीब 135 आपूर्तिकर्ता से 1.30 करोड़ रुपये जब्त कर लिए हैं। विशेष यूनिट सेल टीमें तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने की योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन


थाने में बन रही रिटेलर की सूची
शिमला में बाहरी राज्यों से आकर चिट्टा की सप्लाई हो रही है। यह सप्लाई रिटेलर को दी जाती है और वह आगे नशे के आदी युवाओं को बेचते हैं। ऐसे रिटेलरों की सूची हर पुलिस स्टेशन में तैयार की जा रही है। इन पर नकेल कसने के लिए पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 महिला तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ी
चिट्टा तस्करी के आरोप में 23 महिलाएं भी गिरफ्त में आई हैं। कुछ महिलाएं शिमला से ही संबंध रखती हैं। कई बाहरी राज्यों से भी हैं। वहीं से चिट्टा लाकर यहां रिटेलर को बेच देती हैं। पुलिस गिरफ्त में आए 610 तस्करों में से 135 आपूर्तिकर्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed