फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla police arrested 9 person in sex racket case

होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो दलाल, सात युवतियां पकड़ीं

Wed, 20 Sep 2017 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 20 Sep 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
shimla police arrested 9 person in sex racket case

ढली के जनैड़घाट में जंगल लाइव इन होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। दो दलालों के साथ सात युवतियों को पुलिस ने पकड़ा है। ये पिछले तीन दिन से यहां रुके थे। पुलिस ने होटल मालिक रणजीत कपूर समेत दो दलालों दीपक और जय शिव भंडारी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


रणजीत कपूर शिमला में रहता है जबकि दलाल फरीदकोट और जीरकपुर के बताए जा रहे हैं। होटल से सात युवतियों को बरामद किया गया है। यह भटिंडा और पंचकूला की रहने वाली हैं। इनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच है। बताया जा रहा है कि डांस ग्रुप के बहाने सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। 
विज्ञापन


शुरूआती पूछताछ में युवतियों ने कहा कि वे तीन दिन से होटल में रुकी हुई थी। बुधवार को अदालत में इनके बयान दर्ज करवाएं जाएंगे। ये कॉल गर्ल्स होटल में ठहरे मल्टी नेशनल कंपनियों के अधिकारियों के लिए बुलाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक रात का पैकेज डेढ़ लाख में तय किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जंगल लाइव इन होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। एसएचओ ढली आशीष सैम्अुल ने टीम के साथ देर रात होटल में दबिश दी। होटल में एक मल्टीनेशनल कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी ठहरे हुए थे। 

उनसे भी पुलिस ने पूछताछ की है। युवतियों ने शुरूआती पूछताछ में बताया कि वह दलालों के मार्फत यहां पहुंची है। ग्राहकों के साथ रात बिताने को लेकर पैसों का लेनदेन दलाल ही करते हैं। सभी युवतियों का कहना है कि वह पहली बार शिमला आई हैं। कई युवतियां पूूछताछ के दौरान बार बार अपने बयान बदल रही हैं। इसलिए इनके बयान अदालत के समक्ष दर्ज करवाए जाएंगे। मंगलवार को एसपी भी मौके पर पहुंचीं। 
 

कहीं कोई महिला तो नहीं सरगना

shimla police arrested 9 person in sex racket case

अब तक की जांच में सामने आया है कि किसी युवती के पास एक भी पैसा नहीं है और कुछ युवतियों के पास 20 से 25 हजार भी हैं। क्या इन्हीं युवतियों में से ही कोई गैंग की सरगना है इस दिशा में भी जांच की जा रही है।  डांस ग्रुप के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने में कौन कौन लोग शामिल हैं इसकी छानबीन चल रही है। 
दलाल के जरिये पहुंची युवतियां : एसपी
एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन ने कहा कि जंगल लाइव इन होटल में ठहरे एक मल्टी नेशनल कंपनी के लोगों के लिए यह कॉल गर्ल्स बुलाई गई थी। डेढ़ लाख रूपये का पैकेज किया गया था। दबिश के दौरान दो दलालों और होटल मालिक रणजीत कपूर को गिरफ्तार किया गया है। वहां से सात युवतियां मिली हैं जिनसे पूछताछ चल रही है। यह पंचकूला और भटिंडा की रहने वाली है। दलाल के जरिए यहां पहुंची थी। हर पहलू पर तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed