Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: Now you can reach the Ridge Maidan from Lakkar Bazaar in just a few minutes, first funicular trolley a

Shimla: अब चंद मिनटों में लक्कड़ बाजार से पहुंच सकेंगे रिज, पहली फ्यूनिकुलर ट्रॉली लगाने को सरकार की मंजूरी

Thu, 18 Dec 2025 12:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Dec 2025 12:29 PM IST
सार

प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान के लिए पहली फ्यूनिकुलर ट्रॉली बनाने की योजना को आखिरकार सरकार ने मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन
Shimla: Now you can reach the Ridge Maidan from Lakkar Bazaar in just a few minutes, first funicular trolley a
लक्कड़ बाजार से रिज के लिए यहां से बनेगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान के लिए पहली फ्यूनिकुलर ट्रॉली बनाने की योजना को आखिरकार सरकार ने मंजूरी दे दी है। दो साल से लटकी इस योजना का काम अब जनवरी से शुरू हो जाएगा। छह महीने के भीतर अगले साल जून महीने तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। करीब 3.60 करोड़ रुपये की लागत से 58 मीटर लंबी इस फ्यूनिकुलर ट्रॉली का निर्माण किया जाएगा। स्मार्ट सिटी  मिशन के तहत बनने वाली इस योजना का काम रोपवे कार्पोरेशन करने जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

शहरवासियों समेत सैलानियों को भी आवाजाही की सुविधा मिलेगी
इस फ्यूनिकुलर ट्रॉली के बनने से शहरवासियों समेत सैलानियों को भी आवाजाही की सुविधा मिलेगी। लोग चंद मिनट में लक्कड़ बाजार बस स्टैंड से रिज मैदान पहुंच सकेंगे। यह ट्रॉली शहर के लक्कड़ बाजार बस स्टैंड को रिज मैदान से जोड़ेगी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अभी लक्कड़ बाजार में आधुनिक बस स्टैंड बनाया जा रहा है। इसका काम भी रोपवे कार्पोरेशन कर रहा है। अगले छह महीने के भीतर इसका काम भी पूरा कर लिया जाएगा। लक्कड़ बाजार बस स्टैंड से रिज आने के लिए लोगों को अभी करीब दो सौ मीटर चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। इस सफर को आसान बनाने के लिए यहां बस स्टैंड से रिवोली तक लिफ्ट तैयार की जा ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में हर साल आते हैं लाखों सैलानी
गौरतलब है कि शिमला में हर साल लाखों की तादाद में सैलानी आते हैं। ऐसे में फ्यूनिकुलर ट्रॉली सैलानियों के लिए एक रोमांच गतिविधि के तौर पर साबित होगी। इससे कारोबार में बढ़ोतरी होगी। रिवोली से रिज तक अब फ्यूनिकुलर ट्रॉली लगाई जाएगी। वहीं रोपवे ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कार्पोरेशन के सीजीएम रोहित ठाकुर ने कहा कि लक्कड़ बाजार में फ्यूनिकुलर ट्रॉली लगाने को सरकार ने अब मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा। जून तक इसका काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
 
विज्ञापन

क्या है फ्यूनिकुलर ट्रॉली
फ्यूनिकुलर ट्रॉली आमतौर पर तीखी ढलानदार जमीन पर बिछाया जाने वाला छोटा रेल ट्रैक होता है। इसमें ट्रॉली में बैठकर लोग सफर कर सकते हैं। एकसाथ 25 लोग इसमें सफर कर सकते हैं। यह देश-विदेश से आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इससे शिमला में पर्यटन व्यवसाय को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से शहर के लोगों के अलावा सैलानियों को भी आने जाने की सुविधा मिलेगी। अभी लोगों को लक्कड़ बाजार से पैदल रिज मैदान तक आना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed