{"_id":"69eb2e3aa7ca20b2a20a53ec","slug":"shimla-news-women-show-presence-of-mind-help-apprehend-accused-with-liquor-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: महिलाओं ने दिखाई सूझबूझ, शराब के साथ आरोपी को पकड़वाया; 84 बोतल अवैध देसी शराब जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: महिलाओं ने दिखाई सूझबूझ, शराब के साथ आरोपी को पकड़वाया; 84 बोतल अवैध देसी शराब जब्त
Fri, 24 Apr 2026 02:18 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:18 PM IST
सार
शिमला पुलिस ने महिला मंडल झगटन की सूचना पर 84 बोतल अवैध देसी शराब जब्त की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
शिमला जिला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जुब्बल में बड़ी सफलता हासिल की है। स्थानीय महिला मंडल झगटन की सूचना पर पुलिस ने 84 बोतल अवैध देसी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई 23 अप्रैल 2026 को की गई।
विज्ञापन
जुब्बल पुलिस टीम को महिला मंडल झगटन के सदस्यों से सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने बडेश (गांव झगटन के पास) में सवाड़ा बाजार की ओर से आ रही एक कार (नंबर HP-01A-9727) को रोका।
विज्ञापन
कार से 84 बोतल देसी शराब बरामद
वाहन की तलाशी के दौरान उसमें सवार शेर सिंह निवासी सैज कुनैन, देहरादून और इंद्र सिंह पता निवासी गांव धाड़ी घुंसा, जुब्बल शिमला के कब्जे से अवैध शराब बरामद हुई। जब्त की गई 84 बोतलों में 36 बोतल सुपर संतरा, 24 बोतल नाटी नं. 1 और 24 बोतल संतरा नं. 1 शामिल हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में जुब्बल थाने में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत अभियोग संख्या 20/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।