फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News: Una defeated Kullu and became the winner of Inter College Women's Football Competition

Shimla News: कुल्लू को हरा ऊना बना इंटर कॉलेज महिला फुटबाल प्रतियोगिता का विजेता

Fri, 06 Oct 2023 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Oct 2023 08:54 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय के खेल मैदान में पहली इंटर कॉलेज महिला फुटबाल प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेज ऊना की टीम विजेता रही। कुल्लू कॉलेज की टीम उप विजेता और डीएवी कांगड़ा की टीम ने तीसरा स्थान पाया। 

विज्ञापन
Shimla News: Una defeated Kullu and became the winner of Inter College Women's Football Competition
ऊना बना इंटर कॉलेज महिला फुटबाल प्रतियोगिता का विजेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के खेल मैदान में पहली इंटर कॉलेज महिला फुटबाल प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेज ऊना की टीम विजेता रही। कुल्लू कॉलेज की टीम उप विजेता और डीएवी कांगड़ा की टीम ने तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता के हुए फाइनल मुकाबले में ऊना ने कुल्लू की टीम को 6-0 के अंतर से मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन आरएस बाली मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता रही टीमों को पुरस्कृत किया। फाइनल में ऊना कॉलेज की हर्षिता ने दो, मीनु, रिया, प्रेरणा और मंजूर ने एक-एक एक गोल किया।

विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम के सहायक निदेशक डाॅ. शमशेर सिंह राठौर ने कहा कि प्रतियोगिता में 16 कॉलेजों की 250 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेलों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। समापन समारोह में विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. श्याम लाल कौशल, चीफ वार्डन प्रो. आरएल जिंटा, निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम एचपीयू डॉ. हरी सिंह, सहायक निदेशक डाॅ. शमशेर सिंह राठौर और डॉ. संजय शर्मा, गीता राम ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन


खेल मैदान में मंच के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा
मुख्यातिथि आरएस बाली ने विश्वविद्यालय के खेल मैदान में मंच निर्माण अन्य व्यवस्थाओं, सुविधाओं के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के लिए जल्द से जल्द विवि एस्टीमेट तैयार करवाए, इस पर जल्द घोषित बजट जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने ऊना, कुल्लू, कांगड़ा और विवि की टीम के सदस्यों को ट्रैक सूट प्रदान करने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैरम प्रतियोगिता में शुरू, पहले दिन हुए 17 मैच
 विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से शुक्रवार को हिम रश्मि परिसर विकासनगर में राष्ट्र स्तरीय 34वीं कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ़ राधा रमन शास्त्री ने शिरकत की। प्रतियोगिता में तीन दिन में 68 मैच खेलें जाएंगे। पहले दिन 17 मैच हुए जिसमें आठ अलग-अलग क्षेत्रों से विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्या भारती हिमाचल के अध्यक्ष मोहन केस्ट, अखिल भारतीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष रघुनाथ साहू, कुशल कुमार शर्मा, बाल कृष्ण, मनोज, युगल किशोर, सुरेंद्र अत्री, दिलीप ठाकुर, ज्ञान सिंह मौजूद रहे। 

राष्ट्रीय दिव्यांग टी-20 क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा हिमाचल

राजस्थान के उदयपुर में तीसरी राष्ट्रीय दिव्यांग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल और बड़ौदा के बीच मैच खेला गया। जिसमें बड़ौदा ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया और हिमाचल के सामने 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 191 रन का लक्ष्य दिया। हितेश गोडासरा ने 83 रन और वरुण तायेवाड ने 67 रन अपनी टीम के लिए बनाए। हिमाचल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कृष को सिर्फ एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल के ओपनर बल्लेबाज अजय शर्मा ने 28 गेंदों में 45 रन और अंकित ने 52 गेंदों में नाबाद 106 रनों की शानदार पारी खेलकर हिमाचल टीम को विजय बनाया। हिमाचल प्रदेश ने यह लक्ष्य 19.3 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच अंकित चंदेल को चुना गया। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर दिव्यांग के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने बताया कि हिमाचल पहली बार लगातार चार मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed