फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla news: tampering with NEET Result gets admission in MBBS police arrested accused

Shimla News: नीट के रिजल्ट में गड़बड़ी कर ले लिया एमबीबीएस में दाखिला, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 Jan 2023 11:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 04 Jan 2023 11:42 AM IST
सार

आरोपी छात्र ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट पर घोषित रिजल्ट से छात्रा का सर्टिफिकेट डाउनलोड किया और उसमें टेंपरिंग करके अपने लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए।

विज्ञापन
shimla news: tampering with NEET Result gets admission in MBBS police arrested accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नीट के रिजल्ट में गड़बड़ी कर खुद फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कर बिलासपुर के घुमारवीं का रहने वाला छात्र कार्तिक शर्मा नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 12 से 16 अक्तूबर 2022 को हुई काउंसलिंग में शामिल हो गया। काउंसिलिंग के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल शिमला में उसका दाखिला भी हो गया। जब मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (एमसीसी) ने सभी छात्रों के दस्तावेज जांचे तो यह फर्जीवाड़ा सामने आया।

विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन ने उसे सस्पेंड कर दिया है और शिमला के थाना सदर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी आईजीएमसी में पिछले दो माह से नियमित कक्षाएं लगा रहा था। आरोेपी ने एक छात्रा के दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ कर अपना सर्टिफिकेट तैयार कर लिया था।
विज्ञापन


आरोपी छात्र ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट पर घोषित रिजल्ट से छात्रा का सर्टिफिकेट डाउनलोड किया और उसमें टेंपरिंग करके अपने लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए। थाना सदर प्रभारी धर्मसेन नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। अभी पूरी छानबीन की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में मिलीभगत की भी आशंका
मामले में विभागीय मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है। उधर, बड़ा सवाल यह है कि काउंसिलिंग में आरोपी को कैसे सीट मिल गई। दस्तावेजों को सत्यापित क्यों नहीं किया गया। मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी ने जब दस्तावेज चेक किए तो फर्जी सर्टिफिकेट मिलने की जानकारी आईजीएमसी शिमला के साथ साझा की।


इसके बाद आईजीएमसी प्रबंधन ने भी अपने स्तर पर छात्र के रिकॉर्ड की जांच की। जानकारी सही    पाए जाने पर छात्र को सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद थाना सदर में भी शिकायत की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed