फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla news:SEHB Society safai karamchari found missing from duty in shimla

Shimla News: बिना काम तनख्वाह लेती रही कर्मी, दफेदार ससुर लगाता रहा हाजिरी

Thu, 08 Jun 2023 11:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 08 Jun 2023 11:45 AM IST
सार

निगम के पास शिकायतें पहुंची हैं कि कई कर्मचारी ऐसे हैं जो काम पर नहीं आ रहे। एक ही परिवार के तीन से चार कर्मचारी सैहब सोसायटी में लगे हैं लेकिन इनमें सभी काम पर नहीं आ रहे।

विज्ञापन
shimla news:SEHB Society safai karamchari found missing from duty in shimla
नगर निगम शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में सफाई व्यवस्था के नाम पर फर्जीवाड़ा कर घर बैठे तनख्वाह लेने के मामले का पर्दाफाश होने लगा है। शहरी विधायक हरीश जनारथा की सख्ती के दूसरे ही दिन बुधवार को निगम की टीम जांच के लिए फील्ड में उतर गई। शहर के एक वार्ड में महिला कर्मी ड्यूटी से गायब मिली। वार्ड की महिला पार्षद से जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि आज तक वार्ड में यह कर्मचारी कभी नहीं देखी।

विज्ञापन


वार्ड में तैनात अन्य कर्मचारियों ने भी इसकी पुष्टि की कि यह काम पर नहीं आती। इसे सैहब सोसायटी के तहत सड़क की सफाई के लिए तैनात किया था। जांच के बाद पता चला कि यह महिला कर्मी इस वार्ड में तैनात दफेदार की बहू है। यह ड्यूटी पर न होने के बावजूद इसकी हाजिरी लगा रहा था। बुधवार को भी रजिस्टर पर इसकी हाजिरी दर्ज मिली। अब नगर निगम दोनों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। स्वास्थ्य शाखा मामले की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गई है। देखा जाएगा कि आखिर कब से महिला बिना काम किए ही तनख्वाह ले रही थी।
विज्ञापन


एक ही परिवार से नौकरी पर लगे कई सफाई कर्मचारी, कुछ नहीं आते काम पर 
राजधानी में घर बैठे तनख्वाह लेने के मामले की जांच के बाद नगर निगम ने कर्मचारियों को क्लीन चिट दे दी थी। लेकिन जैसे ही शहरी विधायक हरीश जनारथा ने इस जांच पर सवाल उठाए तो नगर निगम ने फिर से जांच शुरू कर दी। अब दोबारा फील्ड में जाकर जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछेक और फर्जी मामले सामने आ सकते हैं। अब इस मामले में नगर निगम के जांच की सुई एक ही परिवार से सैहब सोसायटी में लगे कई कर्मचारियों पर घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के पास शिकायतें पहुंची हैं कि कई कर्मचारी ऐसे हैं जो काम पर नहीं आ रहे। एक ही परिवार के तीन से चार कर्मचारी सैहब सोसायटी में लगे हैं लेकिन इनमें सभी काम पर नहीं आ रहे। वार्ड की सफाई व्यवस्था देखने के लिए लगाए दफेदारों के परिवार से भी कई सदस्य सैहब में नौकरी कर रहे हैं। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि जिन वार्डों में दफेदार तैनात हैं, उनके रिश्तेदार अब उन वार्डों में डयूटी नहीं देंगे। इन्हें बदला जाएगा। नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतन चौहान ने कहा कि इस व्यवस्था में बदलाव लाया जाएगा।


मामले में होगी कार्रवाई 
नगर निगम की टीम ने बुधवार को एक वार्ड में महिलाकर्मी को काम किए बिना ही तनख्वाह लेते पकड़ा है। इसका ससुर इसकी हाजिरी लगा रहा था जबकि यह लोगों ने कभी काम पर आते नहीं देखी। इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस तरह की अन्य शिकायतों पर भी कार्रवाई को 
कहा है। - उमा कौशल, उपमहापौर नगर निगम शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed