फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News Relief from drinking water crisis people will now get supply on the third day

Shimla News: पेयजल संकट से राहत, हजारों लोगों को अब तीसरे दिन मिलेगी सप्लाई

Sun, 30 Jun 2024 05:47 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 30 Jun 2024 05:47 PM IST
सार

शिमला के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब पेयजल उपभोक्ताओं को तीसरे दिन पानी मिलेगा। जलशक्ति विभाग के अनुसार मानसून की दस्तक के साथ ही जिला शिमला में बंद पड़ी पेयजल परियोजनाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। 
 

विज्ञापन
Shimla News Relief from drinking water crisis people will now get supply on the third day
शिमला शहर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिमला शहर की तरह ग्रामीण इलाकों के हजारों पेयजल उपभोक्ताओं को भी अब तीसरे दिन पानी मिलेगा। इन इलाकों में डेढ़ महीने से सातवें और आठवें दिन पानी मिल रहा था। जलशक्ति विभाग ने अब इन इलाकों में पानी की नियमित आपूर्ति देने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


विभाग ने अब टैंकरों से आपूर्ति भी बंद करवा दी है। जलशक्ति विभाग के अनुसार मानसून की दस्तक के साथ ही जिला शिमला में बंद पड़ी पेयजल परियोजनाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। इनमें कसुम्पटी मंडल की वे 45 पेयजल योजनाएं भी शामिल हैं जो एक महीने से लगभग बंद पड़ी थीं। इसके चलते भट्ठाकुफर, मल्याणा, मैहली, ब्योलिया, दनैन, छकड़ैल, भराड़ी, दुधली, चमयाणा समेत साथ लगते इलाकों में पेयजल लाइनों से पानी की आपूर्ति बंद हो गई थी।
विज्ञापन


विभाग टैंकरों से लोगों को पीने लायक पानी दे रहा था। विभाग के अनुसार बारिश से इन परियोजनाओं में जलस्तर बढ़ गया है। बारिश के बाद इनमें गाद भी आई है, लेकिन शनिवार से सभी योजनाओं में पानी की पंपिंग सामान्य हो गई है। ऐसे में जलशक्ति विभाग ने रविवार से ही सभी इलाकों में तीसरे दिन पानी की आपूर्ति देना शुरू कर दिया है। कसुम्पटी मंडल में कुल 463 पेयजल योजनाएं हैं और सभी में जलस्तर बढ़ने के बाद लोगों को राहत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नियमित मिलेगा पानी : अभियंता
मानसून की बारिश से सभी पेयजल योजनाओं में जलस्तर बढ़ा है। विभाग ने पंपिंग बढ़ा दी है और लोगों को पहले की तरह एक दिन छोड़कर पानी देने को कहा गया है। पंचायतों में पानी देने के लिए तैनात किए गए टैंकर भी अब हटा दिए गए हैं- विनोद शर्मा, सहायक अभियंता, जलशक्ति विभाग कसुम्पटी मंडल

शहरवासियों को भी मिलने लगी राहत
गिरि परियोजना में गाद थमने के बाद शहरवासियों को भी राहत मिलनी शुरू हो गई है। शहर में पिछले पांच दिन से ज्यादातर इलाकों में चौथे दिन पानी आ रहा था। अब गिरि से आपूर्ति बढ़ने के बाद शहर में तीसरे दिन पानी मिलना शुरू हो गया है। कंपनी का कहना है कि जल्द ही पूरे शहर में तीसरे दिन पानी का शेड्यूल लागू होगा। रविवार को सभी परियोजनाओं से शहर को 42.39 एमएलडी पानी मिला है। यह सामान्य से तीन एमएलडी कम है। कंपनी ने संजौली जोन के ज्यादातर इलाकों में तीसरे दिन पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed