{"_id":"663ba0f51441c1830b0fb8f7","slug":"shimla-news-now-illegal-building-built-on-brahmo-samaj-land-will-be-demolished-on-may-13-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अब 13 मई को टूटेगा ब्रह्म समाज की जमीन पर बना अवैध भवन, पुलिस फोर्स न मिलने पर टली कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अब 13 मई को टूटेगा ब्रह्म समाज की जमीन पर बना अवैध भवन, पुलिस फोर्स न मिलने पर टली कार्रवाई
Wed, 08 May 2024 09:28 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 08 May 2024 09:28 PM IST
सार
शिमला में हिमालयन ब्रह्म समाज की जमीन पर बना अवैध भवन अब 13 मई को तोड़ा जाएगा। नगर निगम ने पहले वीरवार को इसे गिराने की तैयारी की थी लेकिन पुलिस फोर्स न मिलने पर अब अगले हफ्ते इसे तोड़ने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
नगर निगम शिमला।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में एजी चौक के पास हिमालयन ब्रह्म समाज की जमीन पर बना अवैध भवन अब 13 मई को तोड़ा जाएगा। नगर निगम ने पहले गुरुवार को इसे गिराने की तैयारी की थी लेकिन पुलिस फोर्स न मिलने पर अब अगले हफ्ते इसे तोड़ने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इस अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए नगर निगम ने टीम गठित कर ली है। यह निर्माण पुलिस की मौजूदगी में तोड़ा जाना है। निगम ने इस बारे में बालूगंज पुलिस को कार्रवाई के दौरान पुलिस जवान मौके पर भेजने को कहा था। लेकिन बालूगंज थाना पुलिस का कहना है कि अभी जवानों की कमी है। ऐसे में वीरवार को पुलिस जवान तैनात नहीं हो पाएंगे। इसके बाद निगम ने अपनी कार्रवाई को 13 मई तक के लिए टाल दिया है।
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री का कहना है कि पुलिस फोर्स मिलने के बाद 13 मई को अवैध निर्माण तोड़ जाएगा। नगर निगम के अनुसार मौके पर अवैध तरीके से चार कमरे, किचन, बाथरूम आदि का निर्माण किया है। इसे अब गिराया जाना है। वीरवार को निगम की टीम कनलोग क्षेत्र में बनाए गए अवैध शेड को गिराएगी।
विज्ञापन