फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News: Kalka Shimla Railway Train Track ten Stops closed by Railway

Shimla News: विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रैक पर बंद कर दिए 10 स्टॉपेज, रेलवे ने दिया ये तर्क

Mon, 20 Nov 2023 10:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर रीतिका शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
रीतिका शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 20 Nov 2023 10:43 AM IST
सार

कालका- शिमला हैरिटेज ट्रैक पर कनोह, कैथलीघाट, शोघी, तारादेवी स्टोपेज पर ट्रेन न रुकने से स्थानीय लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
Shimla News: Kalka Shimla Railway Train Track ten Stops closed by Railway
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली कालका शिमला एक्सप्रेस ट्रेन के दस स्टॉपेज अचानक खत्म कर दिए गए हैं। सुबह कालका से शिमला के लिए चलने वाली यह ट्रेन अब इन स्टॉपेज पर नहीं रुक रही। रेलवे का तर्क है कि ट्रेन की टाइमिंग घटाने और आगे की ट्रेन की कनेक्टिविटी के लिए यह फैसला लिया गया है। उधर, रेलवे की ओर से अचानक लिए गए इस फैसले से ट्रेन में आवाजाही करने वाले लोग परेशान हैं। इन्हें अब बसों से आवाजाही करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार सुबह 3:45 बजे कालका से शिमला के लिए चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 52457 अब कनोह, कैथलीघाट, शोघी और तारादेवी स्टॉपेज पर नहीं रुक रही है। यह ट्रेन सुबह 8:55 बजे शिमला पहुंचती है। वहीं, शिमला से जब यह ट्रेन वापस कालका के लिए सुबह 10:55 बजे रवाना होती है तो वापसी में छह स्टॉपेज कैथलीघाट, कुमारहट्टी, सनवारा, कोटि, गुम्मन और टकसाल स्टॉपेज पर यह नहीं रुकती। हिल्स क्वीन शिमला के लिए इसी ट्रेन से स्थानीय लोग सबसे ज्यादा आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार शिमला से वापस रवाना होने वाली यह ट्रेन शाम 4:35 बजे कालका पहुंचती है। इस ट्रेन को एकता एक्सप्रेस से कनेक्टिविटी दी गई है। एकता एक्सप्रेस शाम 4:55 बजे हरियाणा के भिवानी के लिए चलती हैं। रेलवे के अनुसार सैलानियों को इससे सुविधा हो रही है। इसके अलावा स्टॉपेज खत्म करने से ट्रेन की टाइमिंग भी करीब 15 मिनट घट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टॉपेज खत्म होने से लोग परेशान
कालका- शिमला हैरिटेज ट्रैक पर कनोह, कैथलीघाट, शोघी, तारादेवी स्टोपेज पर ट्रेन न रुकने से स्थानीय लोग परेशान हैं। कालका से सुबह चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन कैथलीघाट के बाद अब जतोग रेलवे स्टेशन पर ही रुक रही है। इसके बीच पड़ने वाला कनोह स्टॉपेज अब खत्म कर दिया गया है। यहां ज्यादातर लोग रेल सेवा पर ही आश्रित हैं। कनोह स्टेशन के छह किलोमीटर की दूरी पर सड़क कनेक्टिविटी नहीं हैं। अन्य स्टेशनों में से सुबह के समय में रेलमार्ग से बड़ी संख्या में लोग उपचार, प्रशासनिक कार्य और ज्यादातर दूध आपूर्ति के लिए शिमला का रुख करते हैँ। स्टॉपेज खत्म होने से आम जनता को आवाजाही के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

कालका से शिमला के बीच हैं 18 रेलवे स्टेशन
कालका- शिमला हैरिटेज ट्रैक पर कुल 18 स्टेशन हैं। इनमें कालका, गुम्मन, कोटि, सनवारा, धर्मपुर, कुमारहट्टी, बड़ोग, सोलन, सलोगरा, कंडाघाट, कनोह, कैथलीघाट, शोघी, तारादेवी, जतोग, समरहिल और शिमला शामिल हैं। इन सभी स्टेशनों पर टॉय ट्रेनों को रोका जाता था लेकिन रेलवे विभाग की ओर से कई ट्रेनों के स्टॉपेज खत्म कर दिए गए हैं।


कालका शिमला हैरिटेज ट्रैक पर टॉय ट्रेनों की टाइमिंग घटाने और ट्रेनों की आगे कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए स्टॉपेज खत्म किए गए हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या कम होती है। अगर लोगों की डिमांड आती है तो इन स्टेशनों पर ट्रेनों को रोका जाएगा। - नवीन कुमार, वाणिज्य प्रबंधक अधिकारी, अंबाला मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed