{"_id":"666333890776362ea30a5ef6","slug":"shimla-news-government-residence-of-hrtc-employees-burnt-in-forest-fire-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla Forest Fire: जंगल की आग में एचआरटीसी कर्मियों का सरकारी आवास जला, आग की बेकाबू लपटों से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Forest Fire: जंगल की आग में एचआरटीसी कर्मियों का सरकारी आवास जला, आग की बेकाबू लपटों से मचा हड़कंप
Fri, 07 Jun 2024 09:51 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 07 Jun 2024 09:51 PM IST
सार
शिमला के तारादेवी के जंगल में लगी आग वर्कशाप के पास एचआरटीसी कर्मचारियों के निवास तक पहुंच गई थी और एक घर की छत इसकी चपेट में आ गई। बाद में दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया।
विज्ञापन
शिमला में संकटमोचन के समीप जंगल में भड़की आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला शहर के जंगलों में शुक्रवार को दो जगह आग लगी। तारादेवी में एचआरटीसी वर्कशाप के पास और धामी के जाबली में सड़क के किनारे जंगल में आग लगने से हड़कंप मचा रहा। आग की ऊंची की लपटों को देखते हुए यहां भवनों को भी खाली करवा दिया था। हालांकि आग पर काबू पाने के बाद दोबारा लोगों को यहां शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन
तारादेवी के जंगल में लगी आग वर्कशाप के पास एचआरटीसी कर्मचारियों के निवास तक पहुंच गई थी और एक घर की छत इसकी चपेट में आ गई। बाद में दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। तारादेवी में एचआरटीसी वर्कशाप के पास एचआरटीसी कर्मचारियों की कॉलोनी है। कॉलोनी में दो भवन हैं जहां 8 परिवार रहते हैं। जंगल में लगी आग हवा के चलते कॉलोनी के पास पहुंच गई। आग लगने के बाद यहां अफरातफरी फैल गई। अग्निशामक मनसा राम ने बताया कि 12:40 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। भवन की सीलिंग ने आग पकड़ ली थी। 1:30 बजे तक भवन में लगी आग को बुझा दिया था और 4 बजे तक जंगल में लगी आग पर भी काबू पा लिया था।
विज्ञापन
एचआरटीसी के क्षेत्रीय अधिकारी अमित चौहान ने बताया कि जंगल की आग के रिहायशी क्षेत्र में पहुंचने के बाद भवनों को खाली करवा दिया था। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। भवन के पास लगी आग पर काबू पाने के बाद कॉलोनी के आसपास पानी छिड़का गया ताकि आग न फैले। धामी में जाबली सड़क के पास चीड़ के जंगलों में भी भीषण आग लगी थी। जंगल का करीब 5 हेक्टेयर क्षेत्र आग से प्रभावित हुआ है। सुबह 11:30 बजे चीड़ के जंगल में लगी इस आग पर शाम तक काबू पाने के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन