फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News Five arrested with chitta during search of car and bus a girl also among accused

Crime News : कार और बस की तलाशी में चिट्टे के साथ पांच गिरफ्तार, आरोपियों में एक युवती भी

Wed, 03 Jul 2024 10:28 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 03 Jul 2024 10:28 PM IST
सार

शिमला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक युवती भी शामिल है। पुलिस सभी आरोपियों को जल्द अदालत के समक्ष पेश करेगी। 

विज्ञापन
Shimla News Five arrested with chitta during search of car and bus a girl also among accused
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला जिला पुलिस के स्पेशल सेल ने बुधवार सुबह टुटीकंडी क्रॉसिंग में नाका लगाकर दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक युवती भी शामिल है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मामले बालूगंज थाने में दर्ज किए हैं। जानकारी के मुताबिक स्पेशल सेल ने बुधवार तड़के 4:00 बजे टुटीकंडी क्रॉसिंग के पास नाका लगाया था। इस दौरान यहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। टीम ने इसी बीच एक कार को शक के आधार पर जांच के लिए रोका तो उसमें बैठे दो युवकों और युवतियों से 12.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान अजय कुमार, निशांत और अचला के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में पुलिस ने चंडीगढ़ की तरफ से आ रही एचआरटीसी बस को जांच के लिए रोका। इस दौरान बस में बैठे विक्रांत और निखिल से 5.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सभी आरोपियों को जल्द अदालत के समक्ष पेश करेगी। इसके बाद पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि, आरोपी चिट्टा कहां से खरीदकर लाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed