{"_id":"665340e9d7bb6a16bd0a01ef","slug":"shimla-news-chitta-caught-from-two-people-including-youth-from-mohali-in-sanjauli-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: संजौली में मोहाली के युवक समेत दो से पकड़ा चिट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: संजौली में मोहाली के युवक समेत दो से पकड़ा चिट्टा
Sun, 26 May 2024 07:32 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 26 May 2024 07:32 PM IST
सार
राजधानी शिमला के संजौली में दो युवकों से 6.29 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों में एक मोहाली से शिमला घूमने के लिए आया था।
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने दो युवकों से चिट्टा पकड़ा है। आरोपी अभय करण सिंह (30) इंजनघर निवासी सांगटी और सिमरनजीत सिंह (24) फ्लैट नंबर 1204 हरभजन विहार सेक्टर-114 मोहाली सास नगर का रहने वाला है। इनके कब्जे से 6.29 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार ने देर रात यह कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों में एक मोहाली से शिमला घूमने के लिए आया था। आरोपियों को इन्हें ढली थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन