फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News: BTech 42 students Job Placement in IT companies

Job Placement: बीटेक अंतिम वर्ष के 42 विद्यार्थियों का अंतरराष्ट्रीय कंपनी में प्लेसमेंट

Sun, 29 May 2022 05:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 May 2022 05:44 PM IST
सार

आंचल शर्मा को राइडसैल पुणे कंपनी ने 15 लाख सालाना पैकेज, अभिषेक को बॉयजूस कंपनी ने सात लाख सालाना पैकेज का ऑफर किया है।

विज्ञापन
Shimla News: BTech 42 students Job Placement in IT companies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान प्रगतिनगर के बीटेक अंतिम वर्ष के 42 छात्रों का अंतरराष्ट्रीय कंपनी में प्लेसमेंट हुआ है। कंपनी ने ऑनलाइन लिखित एवं असेसमेंट इंटरव्यू के राउंड करवाए। इसमें संस्थान के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच के 38 छात्रों और इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग ब्रांच के चार छात्रों का चयन हुआ है। अंतिम वर्ष की छात्रा आंचल शर्मा को राइडसैल पुणे कंपनी ने 15 लाख सालाना पैकेज, अभिषेक को बॉयजूस कंपनी ने सात लाख सालाना पैकेज का ऑफर किया है।

विज्ञापन


चयनित छात्रों में महक, कृतिका, मनीष, हिमांशु शर्मा, आर्यन, सुरभि सिंह, मुस्कान, राहुल रावल, अमित कुमार, अक्षित ठाकुर, अजय शर्मा, मोहित कुमार, प्रशांत सिंह, सचिन ठाकुर, निखिल राज, शैलेष कल्याण, आंचल शर्मा, अभिषेक, आर्यन शर्मा, आस्था शर्मा, राशिक, मोनिका, प्रशांत सिंह, कनिका, अभय खजूरिया, गीतांजलि, खुशी सिंह, प्रयाशु सिंह, साहिल शर्मा, सनी कुमार, अद्वित्य, सतीश ठाकुर, अनिशा वर्मा, शिवांगी और आकांक्षी सिंह का चयन ओशियाना टेक प्राइविट लिमिटेड कंपनी, बेबो टेक्नालॉजिस चंडीगढ़, इमपींज सॉल्यूशंस मोहाली, सॉलिटेयर इन्फोसिस मोहाली, रैलिनस टेक्नालॉजिस मोहाली, बीकनस्टेक बंगलूरू बॉयजूस कंपनी और राइडसैल पुणे में 2.4 लाख 15 लाख सालाना पैकेज के लिए किया गया। चयनित छात्रों को औसत पैकज 4.33 लाख मिला।
विज्ञापन


छात्रों ने अपने प्रदर्शन का श्रेय कॉलेज और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के नियमित प्रशिक्षण को दिया है। छात्रों ने बताया कि ट्रेनिंग क्लासेस में ग्रुप डिस्कशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के नियमित अभ्यास ने उन्हें सफलता दिलाने में सहायता की। संस्थान के प्रधानाचार्य शेषनाथ सिंह, पीआरओ रीना शर्मा, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी गौरव महाजन ने सभी चयनित छात्रों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed