{"_id":"636b4852396fd97029372964","slug":"shimla-news-aanchal-crowned-as-most-vivacious-miss-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: मोस्ट विवेशियस मिस हिमाचल बनीं चौपाल की आंचल पांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: मोस्ट विवेशियस मिस हिमाचल बनीं चौपाल की आंचल पांटा
Wed, 09 Nov 2022 11:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:58 AM IST
सार
प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 13 युवतियों ने भाग लिया। कुल्लू की टीना फर्स्ट रनर अप और धर्मशाला की मेहर आकांक्षा द्वितीय रनरअप रहीं।
विज्ञापन
मोस्ट विवेशियस मिस हिमाचल-2022।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोस्ट विवेशियस मिस हिमाचल-2022 सीजन छह में आंचल पांटा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आंचल पांटा शिमला के चौपाल में रहने वाली हैं। आंचल पांटा वर्तमान में राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। हमीरपुर के निजी रिजॉर्ट में तीन दिन तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 13 युवतियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुल्लू की टीना फर्स्ट रनर अप और धर्मशाला की मेहर आकांक्षा द्वितीय रनरअप रहीं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इशिता राणा को बेस्ट रैंप वॉक का खिताब दिया गया। सहज शर्मा को मोस्ट गॉर्जियस, कविता को मोस्ट चार्मिंग, शिल्पा को मोस्ट फेस्टिवल, मन्नत डोगरा को स्माइलिंग फेस और श्रुति शर्मा को मोस्ट ग्लैमरस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोनिका महाना, फैशन एक्सपर्ट पूनम पटियाल और रुंजन रामटा बतौर जज उपस्थित रहे।
विज्ञापन