{"_id":"6399bd9858b0086e72630c81","slug":"shimla-news-16-skaters-on-first-day-in-ice-skating-rink-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ice Skating: आइस स्केटिंग रिंक शिमला में पहले सत्र में 16 स्केटर्स पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ice Skating: आइस स्केटिंग रिंक शिमला में पहले सत्र में 16 स्केटर्स पहुंचे
Wed, 14 Dec 2022 05:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 14 Dec 2022 05:42 PM IST
सार
सचिव मनप्रीत ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम का साथ रहा तो रिंक में और अधिक बर्फ जमेगी और स्केटिंग रिंक पूरा जम जाएगा।
विज्ञापन
आइस स्केटिंग करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आइस स्केटिंग रिंक शिमला में बुधवार को स्केटिंग का पहला सत्र करवाया गया। सुबह 8:00 बजे ठंड के बावजूद लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक में नन्हें स्केटर्स स्केटिंग करने के लिए पहुंचे। करीब सवा दो घंटे तक स्केटरों ने जमकर मस्ती की। पहले सत्र में कुल 16 स्केटर्स पहुंचे थे। इसके अलावा शिमला आइस स्केटिंग क्लब के सचिव मनप्रीत सेंबी, पंकज प्रभाकर, रजत मल्होत्रा, अभय डोगरा, सुदीप महाजन, जय देव शर्मा, चेतन सूद ने भी स्केटिंग के पहले सत्र में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
पहले दिन स्केटिंग करने आए स्केटर्स ज्वेन टाटूंग, आर्यन, एयान तोमर, ज्हानवी कुठियाला, नैना गोयल ने कहा कि पहला सत्र शुरू होने से उनका इंतजार समाप्त हो गया। साल भर स्केटिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वह अब रोज स्केटिंग करने के लिए आएंगे। बुधवार को ही उन्होंने शिमला आइस स्केटिंग रिंक की सदस्यता ले ली है।
विज्ञापन
सचिव मनप्रीत ने बताया कि मंगलवार रात को मौसम साफ रहने और तापमान गिरने से कोहरा गिरा था, इससे बुधवार को आइस स्केटिंग रिंक में बर्फ की परत और मजबूत हो गई है। आने वाले दिनों में मौसम का साथ रहा तो रिंक में और अधिक बर्फ जमेगी और स्केटिंग रिंक पूरा जम जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सदस्य बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीस तक शहर के सभी स्कूल बंद हो जाएंगे, इसके बाद स्केटिंग करने के लिए और अधिक संख्या में स्केटर्स के पहुंचने की उम्मीद है।