{"_id":"61a39d228ca3bb7a530eacc2","slug":"shimla-news-11-vehicles-collide-on-fagu-kufri-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: फागू-कुफरी एनएच पर कोहरा जमने से टकराए 11 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: फागू-कुफरी एनएच पर कोहरा जमने से टकराए 11 वाहन
Sun, 28 Nov 2021 09:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, ठियोग/शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, ठियोग/शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 Nov 2021 09:52 PM IST
सार
थाना प्रभारी ठियोग सेवा सिंह राणा ने बताया कि सड़क पर कोहरा जमने के कारण शनिवार रात ट्रक और कार में टक्कर हुई। स्किड होकर ट्रक नाली में जा गिरा, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर टकराए वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर फागू और कुफरी के बीच सड़क पर जम रहे कोहरे पर स्किड होने के कारण 11 वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। शनिवार रात नौ बजे से गाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने का सिलसिला शुरू हुआ और रविवार को पूरे दिन जारी रहा। गाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण शनिवार रात से लेकर रविवार शाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर कुफरी से फागू होते हुए भेखलटी तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ठियोग सेवा सिंह राणा ने बताया कि सड़क पर कोहरा जमने के कारण शनिवार रात ट्रक और कार में टक्कर हुई। स्किड होकर ट्रक नाली में जा गिरा, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक को ठियोग अस्पताल से आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। सुबह के समय एक ट्रक और रामपुर से शिमला की ओर जा रही निजी बस में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में ट्रक के चालक और क्लीनर को चोटें आईं, जिन्हें आईजीएमसी इलाज के लिए भेजा गया है। कुल 11 वाहन कोहरे पर स्किड होने के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं। रात के समय कोहरा जमने के कारण सड़क पर इतनी फिसलन थी कि राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंची फागू चौकी की पुलिस टीम को घटनास्थल तक पैदल पहुंचना और यहां खड़े रहना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन