{"_id":"5bf15a5dbdec226949008366","slug":"shimla-nerva-bolero-pick-up-fall-into-gorge-one-died-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 मीटर खाई में गिरी पिकअप, एक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 मीटर खाई में गिरी पिकअप, एक की मौके पर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरवा
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
नेरवा-पांवटा मार्ग पर फेडिज पुल के समीप पिकअप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा वाहन को सड़क के किनारे खड़ा करते समय हुआ। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद इबास पुत्र मोहम्मद अलादीन निवासी गांव कियाहल डाकघर केदी तहसील नेरवा पिकअप में अपनी पत्नी व भाई के साथ रोहड़ू की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
रविवार सुबह झमराड़ी बैरियर से करीब सौ मीटर आगे उसकी पत्नी व भाई किसी वजह से गाड़ी से उतर गए। इबास गाड़ी को सड़क के किनारे लगाने लगा। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो कर सड़क से करीब पांच सौ मीटर नीचे शालवी नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में इबास की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
लोगों ने शव को खाई से निकाल कर नेरवा अस्पताल पहुंचाया। नेरवा अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। एसएचओ नेरवा कुलवंत कंवर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नेरवा थाने में दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये फौरी राहत दी गई है।
विज्ञापन