{"_id":"24cb732a9c8da57d7aa04d32e9c86557","slug":"shimla-mirchi-shooting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शिमला मिर्ची’ की शूटिंग देखनी तो यहां पहुंचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'शिमला मिर्ची’ की शूटिंग देखनी तो यहां पहुंचें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 22 Sep 2014 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के मालरोड पर रविवार से रमेश सिप्पी इंटरप्राइजेज के बैनर तले बन रही फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ की शूटिंग शुरू हुई। निर्माता निर्देशक रमेश सिप्पी की अगुवाई में शूटिंग क्रू के सदस्य सुबह आठ बजे मालरोड पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान फिल्म के अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री राकुल प्रीत सिंह पर मालरोड, स्कैंडल प्वाइंट और रिज मैदान पर शॉट फिल्माए गए।
लोकल कोआर्डिनेटर मनु सूद ने बताया कि शूटिंग के पहले दिन रमेश सिप्पी ने क्रू के सदस्यों को निर्देश दिए कि शूटिंग के कारण शिमला के स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी पेश नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विशेष तौर पर शूटिंग के कारण एंबुलेंस एक मिनट के लिए भी नहीं रुकनी चाहिए। शूटिंग के दौरान निर्माता निर्देशक रमेश सिप्पी के साथ उनकी पत्नी किरण जुनेजा और बेटे रोहन सिप्पी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा भी पुलिस जवानों के साथ शूटिंग स्थल पर मौजूद रहे।