फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla MC Election: New roster may be implemented this time, the govt amended the rules

Shimla MC Election: इस बार लागू हो सकता है नया रोस्टर, सरकार ने किया नियमों में संशोधन

Sat, 25 Mar 2023 08:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Mar 2023 08:41 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश नगर निगम निर्वाचन नियम 2012 में संशोधन किया है। इसके अनुसार इस बार नगर निगम में नया रोस्टर लागू हो सकता है। शहर में कुल 34 वार्ड हैं। इसमें महिलाओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व देने के लिए 17 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होना तय हैं। 

विज्ञापन
Shimla MC Election: New roster may be implemented this time, the govt amended the rules
शिमला नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 शिमला नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी होने से ठीक पहले सरकार ने इसके नियमों में बदलाव कर दिया है। शनिवार को इस बारे में शहरी विकास विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश नगर निगम निर्वाचन नियम 2012 में संशोधन किया है। इसके अनुसार इस बार नगर निगम में नया रोस्टर लागू हो सकता है। शहर में कुल 34 वार्ड हैं। इसमें महिलाओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व देने के लिए 17 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होना तय हैं। पहले बनाए नियमों के अनुसार जनसंख्या प्रतिशतता के आधार पर रोस्टर लागू किया था।
विज्ञापन


इसमें जिन वार्डों में महिलाओं की जनसंख्या प्रतिशतता ज्यादा थी वह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए थे लेकिन इस बार दूसरा फॉर्मूला लागू हो सकता है। इसमें जिन वार्डों में महिलाओं की जनसंख्या प्रतिशतता कम है, उन्हें पहले महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा। इस फार्मूले के लागू होने से शहर में पिछले चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड इस बार अनारक्षित हो सकते हैं। हालांकि, इन पर रोस्टर जारी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


आरक्षित वार्डों को लेकर भी नियमों में बदलाव
बीते चुनावों में अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षित वार्ड इस बार परिवर्तित हो सकते हैं। इनके परिवर्तन के बाद अगले जिन वार्डों में इन वर्गों की जनसंख्या प्रतिशतता अधिक होगी, वह इनके लिए आरक्षित हो जाएंगे। शहर में कुल 34 में से 7 वार्ड अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित रखना अनिवार्य है। इनमें से कम से कम तीन वार्ड इन वर्गों की महिलाओं के लिए भी आरक्षित होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलाव से पूर्व पार्षदों की बढ़ी धुकधुकी
शहरी विकास सचिव की ओर से नियमों में बदलाव संबंधी अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे पूर्व पार्षदों की धुकधुकी बढ़ गई है। सभी रोस्टर जारी होने का इंतजार कर रहे है। नियमों में बदलाव से तय माना जा रहा है कि पिछले चुनावों वाला रोस्टर इस बार लागू नहीं होगा, यानि कई पूर्व पार्षद नए रोस्टर के आने से रेस से बाहर हो सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed