फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   shimla matour fourlane tender issue by national highway authority of india

एनएचएआई: इसी माह होगा शिमला-मटौर फोरलेन के 37 किमी पैच का टेंडर

Fri, 10 Dec 2021 12:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर गोपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला (बिलासपुर)
गोपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Dec 2021 12:58 PM IST
सार

शिमला-धर्मशाला फोरलेन के परियोजना निदेशक विक्रम मीणा ने बताया कि इस राजमार्ग का टेंडर दिल्ली मुख्यालय से इसी माह आमंत्रित किया जाएगा। राजमार्ग को डबललेन या फोरलेन करने का कोई भी आदेश अभी नहीं पहुंचा है। इसकी डबललेन, फोरलेन की डीपीआर दोनों भेज दी हैं।

विज्ञापन
shimla matour fourlane tender issue by national highway authority of india
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला-मटौर फोरलेन के पैकेज 5 बी के टेंडर के बाद एनएचएआई ने फोरलेन को धरातल पर उतारने के प्रयास तेज कर दिए हैं। रानीताल से हमीरपुर के सिल्वान तक इसी महीने टेंडर काल किए जाएंगे। 37 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग को अगर डबललेन किया जाता है तो इस पर लगभग 1100 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। इस मार्ग को फोरलेन बनाने की संभावना कम है। अगर इसे फोरलेन बनाया जाता है तो इसकी लागत बढ़ेगी। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि इस मार्ग को डबललेन ही बनाया जाएगा। हमीरपुर के सिल्वान से मट्टनसिद्ध के 18 किलोमीटर लंबे बाईपास की अलग से डीपीआर बनेगी। इस राजमार्ग को फोरलेन या डबललेन करने की आधिकारिक घोषणा अभी एनएचएआई ने नहीं की है। इसकी फोरलेन की डीपीआर 2019 में दिल्ली हेडर्क्वाटर भेजी गई थी। अब डबललेन की डीपीआर भी भेजी जा चुकी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एनएचएआई इसे डबललेन करने की तैयारी में है। हालांकि, अभी इस बारे में दिल्ली हेडक्वार्टर से कोई फैसला नहीं हुआ है। अगर इस राजमार्ग को डबललेन किया जाता है तो इसके लिए 25 से 30 मीटर का क्षेत्र अधिकृत किया जाएगा। उधर, शिमला-धर्मशाला फोरलेन के परियोजना निदेशक विक्रम मीणा ने बताया कि इस राजमार्ग का टेंडर दिल्ली मुख्यालय से इसी माह आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजमार्ग को डबललेन या फोरलेन करने का कोई भी आदेश अभी नहीं पहुंचा है। इसकी डबललेन, फोरलेन की डीपीआर दोनों भेज दी हैं। फैसला दिल्ली एनएचएआई हेडर्क्वाटर को करना है। अगर रानीताल से हमीरपुर डबललेन होता है तो इस पर 1100 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। फोरलेन बनने की स्थिति में लागत बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed