फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   shimla matour four lane: three bypass from Matour to jwalamukhi

मटौर से ज्वालामुखी तक बनेंगे तीन नए बाईपास, मार्च में शुरू होगा निर्माण कार्य

Thu, 04 Feb 2021 11:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 04 Feb 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
shimla matour four lane: three bypass from Matour to jwalamukhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बहुप्रतीक्षित फोरलेन के पांचवें पैकेज मटौर से ज्वालामुखी के तहत तीन नए बाईपास बनेंगे। कांगड़ा, दौलतपुर और ज्वालामुखी कस्बा में तीन नए बाईपास का निर्माण किया जाएगा। मुख्य बाजार और रिहायशी मकानों को होने वाला नुकसान कम करने के लिए एनएचएआई ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


साथ ही मटौर से ज्वालामुखी तक 36 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन के तहत 11 नए पुल भी बनेंगे। इनमें 30 मीटर से अधिक लंबाई के छह बड़े पुलों के साथ 5 छोटे पुलों का निर्माण शामिल है। भारतीय राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण ने कांगड़ा के समेला में सालों पुरानी सुरंग के समीप पहाड़ी से नई सुरंग निकालने का निर्णय भी हाल ही में लिया है। यह सुरंग बिजली और मोबाइल सिग्नल समेत तमाम सुरक्षा इंतजामों से लेस होगी। 
विज्ञापन


एनएचएआई ने शिमला से मटौर तक फोरलेन को पांच पैकेज में बांटा है। सर्वप्रथम पांचवें पैकेज मटौर से ज्वालामुखी का निर्माण शुरू होगा। पांचवें पैकेज में फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य कुछ दिन में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए एसडीएम कांगड़ा, एसडीएम ज्वालामुखी और एसडीएम देहरा को निर्देश दिए गए हैं। एनएचएआई ने पांचवें पैकेज के निर्माण के लिए टेंडर भी आमंत्रित किए हैं। मंत्रालय शीघ्र टेंडर अवार्ड करने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू करेगा। माना जा रहा है कि मार्च तक फोरलेन के पांचवें पैकेज का कार्य शुरू हो जाएगा।


उधर, एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेश राउत ने कहा कि पांचवें पैकेज में तीन नए बाईपास और 11 पुलों का निर्माण किया जाएगा। मटौर से ज्वालामुखी तक टेंडर कॉल कर लिया गया है, शीघ्र मंत्रालय टेंडर अवार्ड करने के बाद कार्य शुरू कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed