फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shimla Mataur Fourlane: Tender for Bhararighat-Shalaghat Fourlane will be issued in March, three tunnels will

Shimla Mataur Fourlane: भराड़ीघाट-शालाघाट हिस्से का टेंडर मार्च में होगा जारी, तीन सुरंगों का होगा निर्माण

Fri, 13 Dec 2024 01:16 PM IST
Krishan Singh गोपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला (बिलासपुर)
गोपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Dec 2024 01:16 PM IST
सार

शिमला-मटौर फोरलेन परियोजना के तहत भराड़ीघाट-शालाघाट फोरलेन का टेंडर मार्च 2025 तक जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
Shimla Mataur Fourlane: Tender for Bhararighat-Shalaghat Fourlane will be issued in March, three tunnels will
शिमला-मटौर फोरलेन परियोजना की टनल। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला-मटौर फोरलेन परियोजना के तहत भराड़ीघाट-शालाघाट फोरलेन का टेंडर मार्च 2025 तक जारी किया जाएगा।  12.5 किमी लंबे इस फोरलेन में तीन सुरंगें बनाई जाएंगी, जिनकी लंबाई लगभग 3.5 किमी होगी। इस परियोजना पर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत आने का अनुमान है। एनएचएआई के मुताबिक, परियोजना की डीपीआर

विज्ञापन


है। केंद्रीय वित्त समिति की स्वीकृति के बाद ही इसकी लागत तय होगी। टेंडर अवॉर्ड होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। वहीं नौणी से भराड़ीघाट तक के 17.5 किलोमीटर लंबे फोरलेन का कार्य अभी तक वन मंत्रालय की अनुमति न मिलने के कारण अटका हुआ है। यह कार्य मार्च 2023 में गाबर कंपनी को सौंपा गया था, जिसे
विज्ञापन


 दो साल में पूरा करना था। हालांकि, परियोजना की फाइल दो बारा आपत्तियों के साथ वापस आ चुकी है। अब प्रदेश सरकार इन आपत्तियों को दुरुस्त कर फाइल दोबारा केंद्र को भेजने की तैयारी में है। फोरलेन परियोजना में यह देरी क्षेत्रीय विकास में बाधा बन रही है। भराड़ीघाट-शालाघाट फोरलेन की मार्च 2025 तक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है, लेकिन नौणी-भराड़ीघाट फोरलेन की अनुमति मिलने के बाद ही इसका काम शुरू हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मटौर से भंगवार तक फोरलेन का काम इसी माह पूरा करने का लक्ष्य
मटौर से 20 किमी दूर भंगवार तक इसी साल फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण ने दिसंबर 2024 तक मटौर से ज्वालाजी की तरफ पड़ते भंगवार तक 1,100 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में इस पैकेज का 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। 10 फीसदी कार्य को दिसंबर से पहले पूरा करने के प्रयास जारी है। जबकि भंगवार से हमीरपुर तक अतिरिक्त 900 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे फोरलेन पर भी  जून 2025 तक वाहनों की आवाजाही शुरू होने का दावा एनएचआई और फोरलेन निर्माण कंपनी की ओर से किया जा रहा है।  एनएचएआई ने कंपनी को हमीरपुर तक जल्द फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए है।  एएचएआई ने 2013 में मटाैर से भंगवार तक फोरलेन का कार्य हो चुका है। बाथूपुल से पहले टोल प्लाजा भी बन चुका है। दाैलतपुर से तरसूह के बीच बनीं दो सुरंगों के छोर जुलाई में मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed