Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla-Mandi National Highway will be repaired, 9.05 crore will be spent

Shimla News: शिमला-मंडी नेशनल हाईवे होगा दुरुस्त, 9.05 करोड़ होंगे खर्च

Mon, 30 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shimla-Mandi National Highway will be repaired, 9.05 crore will be spent
आपदा न्यूनीकरण के तहत तैयार किए जा रहे 20.70 करोड़ के चार प्रस्ताव, मंजूरी के लिए सरकार को भेजे जाएंगे
विज्ञापन

रामचंद्र चौक से हेनॉल्ट स्कूल का धंस रहा हिस्सा होगा दुरुस्त
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी बारिश से आई आपदा के चलते सुन्नी क्षेत्र में टूटे शिमला-मंडी नेशनल हाईवे को जल्द दुरुस्त किया जाएगा। इस कार्य पर 9.05 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में जिला से राज्य आपदा न्यूनीकरण के तहत तैयार किए जा रहे चार प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
इसमें 20.70 करोड़ रुपये के चार प्रस्ताव सरकार को भेजने का फैसला लिया गया। इनमें 1.86 करोड़ का प्रस्ताव शहर के साथ लगते सुरु गांव में बाढ़ से बचाव के लिए किए जाने वाले उपायों का भी है। यहां जल निकासी व्यवस्था तैयार कर गांव को बचाया जाएगा। 9.33 करोड़ से रामचंद्र चौक से हेनॉल्ट पब्लिक स्कूल (फेज-2) के बीच सड़कों के आसपास धंसते हुए क्षेत्र को मजबूती दी जाएगी। 9.05 करोड़ से सुन्नी में शिमला-मंडी नेशनल हाईवे पर सुरक्षा और सुदृढ़ीकरण के उपाय किए जाएंगे। बरसात में यह सड़क जगह-जगह से टूट गई थी, इसे मजबूती दी जाएगी और पक्का किया जाएगा। 43.94 लाख से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी के भवन की रेट्रोफिटिंग होगी। बैठक में घंडल क्षेत्र और शिमला के कृष्णानगर स्लाटर हाउस क्षेत्र को लेकर तैयार किए प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। इनमें पाई गईं कमियों को जल्द दूर करने को कहा गया है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन प्रस्तावों में एक सप्ताह के भीतर सभी कमियों को दूर कर दोबारा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके बाद इन प्रस्तावों को प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजा जाएगा।
विज्ञापन



पहले भेजे छह में से चार प्रस्तावों को मंजूरी
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को पहले भेजे गए छह प्रस्तावों में से 10.63 करोड़ रुपये के दो प्रस्तावों पर अनुशंसा प्राप्त हुई है। 2.98 करोड़ के दो प्रस्तावों पर सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। 16.72 करोड़ के दो मामलों को वापस भेजा गया है। इनमें कृष्णानगर और घंडल में निर्माण के कार्य शामिल हैं। इनमें कमियां दूर कर दोबारा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजा जाएगा। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article