फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shimla Mandi National Highway HRTC service to passengers as Ghandal bridge damaged

शिमला-मंडी एनएच: घंडल में बसें बदलकर यात्रियों को आगे भेज रहा एचआरटीसी

Thu, 13 Jul 2023 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 13 Jul 2023 12:44 PM IST
सार

एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित ने बताया कि प्रदेश में अवरुद्ध नेशनल हाईवे पर यातायात बहाली के लिए दिन-रात काम चल रहा है।  उन्होंने दावा कि अगले 48 घंटे के भीतर सभी हाईवे को खोला दिया जाएगा।

विज्ञापन
Shimla Mandi National Highway HRTC service to passengers as Ghandal bridge damaged
घंडल में पुल बंद होने पर पैदल चलते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला-मंडी एनएच-205 पर सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी ने घंडल से बसों की ट्रांसशिपमेंट (अदला-बदली) शुरू कर दी है। यह व्यवस्था शुरू होने से आवाजाही करने वाले हजारों यात्रियों को अब 25 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा। घंडल पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद बसें वैकल्पिक मार्ग से चलाई जा रही थीं। इसमें करीब दो घंटे का अतिरिक्त समय लग रहा था। एचआरटीसी प्रबंधन ने घंडल में ट्रांसशिपमेंट के लिए एक क्षेत्रीय प्रबंधक की अगुवाई में तीन निरीक्षक तैनात किए हैं।  

विज्ञापन


आईएसबीटी से घंडल तक तारादेवी, शिमला लोकल और ग्रामीण डिपो की बसें चलाई जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी बसों के वे-बिल पर घंडल से आगे रवाना होने वाली बसों के नंबर और कंडक्टरों के मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। बुधवार को शिमला-कटड़ा वोल्वो और रामपुर-जम्मू एसी डीलक्स बसें भी ट्रांसशिपमेंट कर रवाना की गईं। 
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए घंडल पुल से बसों की ट्रांसशिपमेंट शुरू कर दी गई है। परवाणु के चक्की मोड़ पर भी सड़क बंद होने की सूरत में ऐसी व्यवस्था की है। - रोहन चंद ठाकुर, एमडी, एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन


48 घंटे में खोलेंगे बंद हाईवे :  बासित
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने एवं नदियों में भयंकर बाढ़ के चलते नेशनल हाईवे पहुंचे नुकसान की भरपाई के लिए एनएचएआई ने युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित ने बताया कि प्रदेश में अवरुद्ध नेशनल हाईवे पर यातायात बहाली के लिए दिन-रात काम चल रहा है।  उन्होंने दावा कि अगले 48 घंटे के भीतर सभी हाईवे को खोला दिया जाएगा।


बासित ने बताया कि प्रदेश भर में 146 जेसीबी, 177 टिपर, 23 लोडर, 5 ड्रिलिंग जंबो, 20 हाइड्रा, 11 गारडर, 3 ब्लास्टिंग मशीन समेत 385 मशीनरियां सड़कों के बहाली में लगे हैं। उन्होंने कहा कि शिमला से चंडीगढ़ पर दो लेन ट्रैफिक को सुचारू कर दिया है। 5 जगहों पर ज्यादा नुकसान होने से और जनता की सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक को एक लेन से निकाला जा रहा है। जल्द ही 2 लेन बहाल किया जाएगा। घंडल बैली ब्रिज को दो दिन में खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed