फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla krishna nagar landslide News Danger to 20 Houses About houses have been vacated

Shimla News: 20 से ज्यादा भवनों को खतरा, 15 करवाए खाली, अब नए आशियाने की तलाश

Thu, 17 Aug 2023 01:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Aug 2023 01:12 PM IST
सार

नगर निगम के अनुसार बालूगंज, कोमली बैंक, आईजीएमसी में भूस्खलन के कारण भवनों को खतरा हो गया है। हिमलैंड के पास भी बहुमंजिला भवन को खाली करवाया गया है।

विज्ञापन
Shimla krishna nagar landslide News Danger to 20 Houses About houses have been vacated
शिमला के कृष्णानगर में हुए भूस्खलन के बाद मकान खाली करवाए गए। असुरक्षित घोषित किए गए मकानों से सामान निकालकर ले जाते लोग। कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के पास रुके हैं तो कुछ किराये के कमरों में। - फोटो : अमन (संवाद)

विस्तार

राजधानी में बारिश थमने के बावजूद भूस्खलन होने से कई भवनों पर खतरा मंडरा गया है। नगर निगम के अनुसार शहर में 20 से ज्यादा भवन ऐसे हैं जिनकी नींव भूस्खलन के चलते खाली हो गई है। नगर निगम ने अब तक 15 भवनों को खाली करवा दिया है। साथ ही पुलिस विभाग को भी पत्राचार कर इनमें लोगों को आगामी निर्देशों तक प्रवेश न देने को कहा है।

विज्ञापन


नगर निगम के अनुसार बालूगंज, कोमली बैंक, आईजीएमसी में भूस्खलन के कारण भवनों को खतरा हो गया है। हिमलैंड के पास भी बहुमंजिला भवन को खाली करवाया गया है। उधर रुल्दूभट्ठा और ईदगाह के पास भी भूस्खलन से मकानों को खतरा है। पार्षद सरोज ठाकुर के अनुसार कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं।

विज्ञापन

Shimla krishna nagar landslide News Danger to 20 Houses About houses have been vacated

पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा के अनुसार शिवमंदिर के पास भी भूस्खलन के कारण कुछ भवनों केा खतरा है। यहां तिरपाल लगा दिए हैं। हालांकि, इन्हें खाली नहीं करवाया है। शहरी विकास विभाग के दफ्तर पर भी खतरनाक पेड़ मंडरा रहे हैं। इनका निरीक्षण भी करवा दिया है। वहीं समरहिल के प्रभावित क्षेत्र में भी करीब आधा दर्जन भवनों में भी दरारें आई हैं।

पार्षद विरेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि ड्रेनेज सिस्टम सही नहीं होने के  कारण सारा पानी निचले तरफ बसी बस्ती की  तरफ आता  है। वहीं शहरी विधायक हरीश जनारथा और उप महापौर उमा कौशल ने टुटीकंडी के बंगाली बगीचा जा दौरा किया। यहां भूस्खलन से एक मकान को नुकसान हुआ है।

भट्ठाकुफर में दबीं गाड़ियां

Shimla krishna nagar landslide News Danger to 20 Houses About houses have been vacated
शिमला के कृष्णानगर में खतरे की जद में आए मकान और सामान निकालकर बांधते हुए लोग। - फोटो : संवाद

भट्ठाकुफर में पेड़ ढहने से दो गाड़ियां दब गईं। पार्षद नरेंद्र ठाकुर के अनुसार वार्ड में बारिश से भारी नुकसान हो गया है। कैथू में शिवमंदिर के पास भी भूस्खलन से सड़क बंद हो गई। फागली में बायपास सड़क पर बड़ी बड़ी दरारें पड़ गई है।

उधर, फागली में बेघर हुए लोगों को संस्कृत कॉलेज में जगह दी गई है। पार्षद सिमी नंदा के अनुसार प्रभावितों को कॉलेज और नाभा क्लब भवन में ठहराया गया है। विकासनगर में सी 15 ब्लॉक के पास भी भूस्खलन से नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed