{"_id":"63a06462466c97529d0b97e0","slug":"shimla-kalka-toy-train-fare-fifty-rupees-for-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla Toy Train: 50 रुपये में टॉय ट्रेन से लीजिये कालका से शिमला के सफर का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Toy Train: 50 रुपये में टॉय ट्रेन से लीजिये कालका से शिमला के सफर का लुत्फ
Mon, 19 Dec 2022 07:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 19 Dec 2022 07:10 PM IST
सार
31 दिसंबर तक इस अनारक्षित गाड़ी का संचालन किया जाएगा। कालका से शिमला का बस किराया 170 रुपये है।
विज्ञापन
शिमला टॉय ट्रेन
विस्तार
हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर टॉय ट्रेन में सफर का लुत्फ सैलानी आज से महज 50 रुपये में उठा सकेंगे। क्रिसमस और न्यू ईयर सैलिब्रेशन से पहले आज से कालका और शिमला के बीच अनारक्षित हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो रहा है। अनारक्षित श्रेणी की इस ट्रेन में प्रति यात्री महज 50 रुपये किराया लिया जाएगा। कालका से शिमला का बस किराया 170 रुपये है। 31 दिसंबर तक इस अनारक्षित गाड़ी का संचालन किया जाएगा। हालांकि, अगर मांग रहती है तो गाड़ी के संचालन की अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
कालका और शिमला के बीच चलने वाली गाड़ियों में यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी के मद्देनजर रेलवे प्रबंधन हॉलीडे स्पेशल गाड़ी चलाने जा रहा है। कालका और शिमला के बीच इन दिनों रेल मोटरकार सहित 6 गाड़ियां चल रही हैं। रेल मोटरकार (72451), शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस (52451), हिमालयन क्वीन (52455), कालका शिमला एक्सप्रेस (52453), कालका शिमला एक्सप्रेस (52459), कालका शिमला एक्सप्रेस (52457) इन दिनों पैक चल रही हैं। जनवरी माह के पहले हफ्ते तक के लिए सभी गाड़ियां एडवांस बुक हैं।
विज्ञापन
शिमला से 9:30, कालका से 1:05 पर होगी रवाना
हॉलीडे स्पेशल ट्रेन शिमला से कालका के लिए 9:30 पर रवाना होगी, जबकि कालका से शिमला के लिए गाड़ी की रवानगी का समय 1:05 बजे निर्धारित किया गया है।