फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Kachighati Illegal Firecrackers Seized 200 Boxes

शिमला: कच्चीघाटी में पटाखों का जखीरा बरामद, बिना लाइसेंस रखे थे 200 बॉक्स; कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 22 Oct 2026 12:30 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 22 Oct 2026 12:30 PM IST
सार

शिमला के कच्चीघाटी में बालूगंज थाना पुलिस ने किराये के कमरे से पटाखों के 200 छोटे-बड़े बॉक्स बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 12 प्लास्टिक बोरों और दो कार्टन में 40 प्रकार के पटाखे रखे थे। कारोबारी राम विलास गुप्ता वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Shimla Kachighati Illegal Firecrackers Seized 200 Boxes
कच्चीघाटी में पटाखों का जखीरा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

त्योहारों के बीच शिमला में पटाखों के अवैध भंडारण का मामला सामने आया है। बालूगंज थाना पुलिस ने कच्चीघाटी में एक किराये के कमरे से पटाखों के 200 छोटे-बड़े बॉक्स बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, कमरे में 12 प्लास्टिक बोरों और दो कार्टन में 40 प्रकार के पटाखे रखे गए थे। पटाखों को रखने और बेचने से संबंधित वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने संबंधित कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 अक्तूबर को गश्त के दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कच्चीघाटी में सब्जी और फल की दुकान करने वाले राम विलास गुप्ता ने एक भवन में कमरा किराये पर ले रखा है। आरोप था कि इस कमरे में बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना मिलने के बाद बालूगंज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान कमरे में 12 प्लास्टिक बोरों और दो कार्टन में रखे 40 प्रकार के पटाखे मिले। पुलिस ने कुल 200 छोटे-बड़े बॉक्स बरामद कर अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद कारोबारी से पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस या परमिट मांगा गया, लेकिन वह इसे प्रस्तुत नहीं कर सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन धाराओं के तहत दर्ज किया मामला
पुलिस ने इस मामले में थाना बालूगंज में अभियोग संख्या 221/2026 दर्ज किया है। मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 और 288 तथा विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9(बी) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की आगामी जांच कर रही है।

त्योहारों के मद्देनजर पुलिस की कार्रवाई
त्योहारों के दौरान पटाखों की मांग बढ़ने के बीच शिमला पुलिस अवैध भंडारण और बिक्री पर नजर रख रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कच्चीघाटी में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने बरामद पटाखों को कब्जे में लेकर मामले की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed