{"_id":"687f486de05e08f459019cf3","slug":"shimla-heavy-rains-brought-silt-into-the-projects-water-will-not-be-available-in-many-areas-today-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: भारी बारिश से परियोजनाओं में आई गाद, आज कई इलाकों में नहीं मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: भारी बारिश से परियोजनाओं में आई गाद, आज कई इलाकों में नहीं मिलेगा पानी
Tue, 22 Jul 2025 01:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:49 PM IST
सार
सोमवार देर शाम तक सभी परियोजनाओं में पंपिंग बंद रहने से शहर के ज्यादातर जल भंडारण टैंक खाली हो गए ।
विज्ञापन
शिमला शहर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारी बारिश के कारण आई गाद से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की पेयजल परियोजनाएं ठप हो गई हैं। सतलुज का जलस्तर बढ़ने से चाबा का पंपिंग स्टेशन पानी में डूब गया है। चैड़ और चूरट में भी गाद से सोमवार को दिनभर पानी की आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते अगले दो दिन शहर में पानी का संकट रहने वाला है।
विज्ञापन
सोमवार देर शाम तक सभी परियोजनाओं में पंपिंग बंद रहने से शहर के ज्यादातर जल भंडारण टैंक खाली हो गए थे। कंपनी ने ढली, संजौली और पीटरहॉफ टैंक से लोगों को पानी की आपूर्ति दी है। सोमवार को ज्यादातर इलाकों में पानी दिया गया है लेकिन आज आपूर्ति प्रभावित है। कंपनी ने शहरवासियों से अगले दो तीन दिन पानी की बचत करने की अपील की है।
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण आई गाद से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की पेयजल परियोजनाएं ठप हो गई हैं। सतलुज का जलस्तर बढ़ने से चाबा का पंपिंग स्टेशन पानी में डूब गया है।