फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla gudiya rape and murder case investigation may reopen by CBI

शिमला के बहुचर्चित गुड़िया प्रकरण की फिर हो सकती है जांच, मंत्रालय ने भेजा पत्र

Wed, 05 Feb 2020 01:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 05 Feb 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
shimla gudiya rape and murder case investigation may reopen by CBI
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले में सीबीआई की जांच से असंतुष्ट स्थानीय लोगों ने घटना की दोबारा जांच की मांग की है। शिमला जिले के धामी निवासी अश्वनी कुमार शर्मा ने मामले में कार्मिक मंत्रालय से शिकायत कर दोबारा जांच की मांग की है। जांच की मांग को मंत्रालय ने सीबीआई को उचित कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि गुड़िया प्रकरण की जांच पहले हिमाचल पुलिस के आईजी जहूर हैदर जैदी की अध्यक्षता वाली विशेष जांच टीम को दी गई थी। एसआईटी ने छह आरोपियों को पकड़ा, जिनमें एक सूरज की पुलिस की अभिरक्षा में हत्या हो गई। प्रदेश सरकार ने दोनों मामलों की जांच सीबीआई को दे दी। सीबीआई ने सूरज लॉकअप हत्याकांड में आईजी जैदी समेत नौ पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

लंबी जांच के बाद मामले में एक चिरानी को गिरफ्तार कर गुडि़या दुष्कर्म व हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया। सीबीआई के दावे के फौरन बाद ही गुड़िया के परिजनों से लेकर स्थानीय लोगों तक ने जांच पर सवाल खड़े कर दिए। हालांकि, सीबीआई ने जांच पर परिजनों से कोई बातचीत नहीं की।

इस बीच हाल में गुड़िया के परिजनों व अन्य कई लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात कर जांच को लेकर सवाल उठाए। यही नहीं, किसी दूसरी एजेंसी से जांच कराने की भी मांग की। जांच पर सवाल उठने पर सीबीआई ने गुडि़या के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें जांच के संबंध में पूरी जानकारी दी।

हालांकि लोग संतुष्ट नहीं हुए केंद्र सरकार से दोबारा जांच की मांग कर दी। अब कार्मिक मंत्रालय ने सीबीआई को मामले में दोबारा जांच को लेकर फैसला लेने के लिए निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed