{"_id":"4b83d099971f69668980eba726a784eb","slug":"shimla-film-festival-will-start-june-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 जून से शुरू होगा शिमला फिल्म फेस्टिवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 जून से शुरू होगा शिमला फिल्म फेस्टिवल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 05 Jun 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल मनाया जाने वाला शिमला फिल्म फेस्टिवल इस बार 26 जून से आयोजित किया जा रहा है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक प्रियतु मंडल ने कहा कि 26 से 29 जून तक शिमला फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फिल्म फेस्टिवल का आयोजन भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से किया जाएगा। फेस्टिवल के दौरान फिल्में और वृत्तचित्र प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसी दौरान भारतीय सिनेमा के 100 वर्ष पूरा होने पर फिल्म आधारित प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। फिल्म फेस्टिवल के दौरान अभिनय और फिल्म समीक्षा विषय पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
इसका आयोजन फिल्म संस्थान पूना और सत्यजीत रे फिल्म संस्थान कोलकाता के सहयोग से किया जाएगा। इस अवसर पर भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक अरुण शर्मा ने बताया कि शिमला सेलिब्रेटस कार्यक्रम के तहत शिमला में वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।