{"_id":"6ae87da13f9d42e0de0cfbf2","slug":"shimla-district-emerges-as-overall-champion-in-under-14-cultural-competition-shimla-news-c-19-sml1002-814432-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अंडर-14 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में \nजिला शिमला ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अंडर-14 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जिला शिमला ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता, समूहगान और एकांकी में रहा प्रथम
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल में आयोजित अंडर-14 राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जिला शिमला के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता।
प्रतियोगिता के दौरान जिला शिमला के विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता, समूहगान और एकांकी नाटक (वन एक्ट प्ले) में पहला स्थान प्राप्त किया। इन शानदार उपलब्धियों के दम पर जिला शिमला ने प्रदेश के अन्य जिलों को पछाड़ते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। जिला शिमला की एडीपीईओ कौशल्या वर्मा और जिला खेल प्रभारी नंदलाल शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभा, आत्मविश्वास और टीम भावना का बेहतरीन परिचय दिया है। विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शानदार प्रस्तुतियों के परिणामस्वरूप जिला शिमला को प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल हुआ है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके प्रशिक्षकों और संबंधित शिक्षकों को बधाई दी।