Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Garbage and dirty water accumulated in the drainage channels in Sanjauli market

Shimla News: संजौली बाजार में जल निकास नालियों में भरा कचरा और गंदा पानी

Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Garbage and dirty water accumulated in the drainage channels in Sanjauli market
राजधानी के उपनगर संजौली के बाजार में जल निकासी के लिए बनी नालियों की हालत खस्ता है। बाजार की अधिकतर नालियां कचरे से जाम हैं और उनमें गंदा पानी भरा रहता है। कई जगह नालियों को ढकने के लिए लगाई गई जालियां टूट गई हैं। इससे सड़क पर गंदा पानी बहने के साथ दुर्गंध भी फैल रही है। संवाददाता ने सोमवार को बाजार में इस समस्या का जायजा लिया। पेश है ग्राउंड रिपोर्ट :
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में एक ओर जहां दिवाली को लेकर नगर निगम ने रिज और मालरोड पर सफाई अभियान चलाया हुआ है, वहीं शहर के सबसे बड़े उपनगर संजौली के बाजार में नालियां गंदे पानी और कचरे से भरी पड़ी हैं।
विज्ञापन

नालियों की खस्ता हालत के कारण यहां से आवाजाही करने वाले लोगों को गंदगी और दुर्गंध से परेशानी झेलनी पड़ रही है।बाजार में जगह-जगह नालियों को ढकने के लिए लगाई गई जालियां टूटी हुई हैं। बाजार संकरा होने के कारण लोगों को इन्हीं जालियों के ऊपर से आवाजाही करनी पड़ती है। सोमवार को भी बाजार में जगह-जगह नालियों का पानी सड़क पर बह रहा था जबकि कई स्थानों पर नालियों में गंदा पानी जमा था और कचरा फैला हुआ था। इसके अलावा कई जगह जालियां टूटी हुई थीं, जिन पर चलते समय लोग खतरा महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में कई जगह दुकानदारों ने नालियों को कारपेट से ढक रखा है। इससे बारिश के दौरान पानी की निकासी बाधित होने की आशंका है। बाजार से गुजर रहे लोगों ने बताया कि यहां पहले ही चलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में गंदगी और दुर्गंध के कारण आवाजाही करना मुश्किल हो जाता है।


नालियों की नियमित करें सफाई
बाजार में नालियों में गंदा पानी भरा रहता है। इसकी वजह से आसपास दुर्गंध फैलती रहती है। नगर निगम को नालियों की नियमित सफाई करवानी चाहिए।
-निलाक्ष, संजौली निवासी


टूटी जालियों को ठीक करवाएं
हर दिन आवाजाही के लिए बाजार से गुजरना पड़ता है। ऐसे में टूटी जालियों के कारण चलने में परेशानी होती है। इन्हें जल्द ठीक करवाया जाना चाहिए। इसमें जिन स्थानों पर जालियां नहीं लगी हैं, वहां नई जालियां लगाई जानी चाहिए।

- प्रियंका, कॉलेज छात्रा


नालियों की करवाई जाएगी सफाई
बाजार में नगर निगम के कर्मचारियों की ओर से नियमित सफाई की जाती है। इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि नालियां जाम न हों। समस्या का संज्ञान लिया जाएगा और नालियों की सफाई करवाई जाएगी। आम जनता भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करे। इसके अलावा जालियों की मरम्मत करवाने और नई जालियां लगवाने के लिए लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव दिया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
-ममता चंदेल, पार्षद, संजौली चौक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article