फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Dharamsala 5000 crore rupee four laning project of national highway authority of india

चार घंटे में पहुंचेंगे धर्मशाला से शिमला, 5000 करोड़ से बनेगा फोरलेन

Mon, 09 Apr 2018 11:08 AM IST
गोपाल शर्मा, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
गोपाल शर्मा, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर) Updated Mon, 09 Apr 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
Shimla Dharamsala 5000 crore rupee four laning project of national highway authority of india

धर्मशाला से शिमला फोरलेन को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गई है। करीब 5000 करोड़ से बनने वाले फोरलेन का नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) 24 अप्रैल को पहला टेंडर करेगा। इस फोरलेन के बनने से धर्मशाला से शिमला तक पहुंचने में आठ घंटे की जगह सिर्फ चार घंटे ही लगेंगे।

विज्ञापन


शिमला की दूरी करीब 30 किलोमीटर कम हो जाएगी। एनएचएआई ने फोरलेन को पांच जोन में बांटा है। बता दें कि 240 किलोमीटर लंबे मार्ग की दूरी करीब 210 किमी रह जाएगी। सबसे पहले धर्मशाला से ज्वालामुखी तक का काम होगा।
विज्ञापन


एनएचएआई ने इस फोरलेन को धर्मशाला-ज्वालामुखी, ज्वालामुखी-हमीरपुर, हमीरपुर-घुमारवीं, घुमारवीं-भराड़ीघाट और भराड़ीघाट-शिमला पांच जोन में बांटा है।

धर्मशाला से ज्वालामुखी तक पहला टेंडर

Shimla Dharamsala 5000 crore rupee four laning project of national highway authority of india

24 अप्रैल को धर्मशाला से ज्वालामुखी तक फोरलेन निर्माण का पहला टेंडर होगा। इसके बाद अगले 6 महीनों में बाकी टेंडर होंगे। प्रत्येक टेंडर में सड़क की लंबाई लगभग 40 किलोमीटर होगी।

सड़क के लिए 45 मीटर चौड़ाई का एरिया अधिग्रहीत किया जा रहा है। इन दिनों बिलासपुर के कंदरौर से भोटा तक डबललेन का काम जारी है। इसे भी अब फोरलेन की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। 

एनएचएआई के परियोजना निदेशक वाईए राऊत ने बताया कि सबसे पहले धर्मशाला से ज्वालामुखी तक का टेंडर 24 अप्रैल को होगा। बाकी बचे 4 जोन के टेंडर भी आगामी 6 महीनों में हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि फोरलेन का निर्माण कार्य तय समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed