फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: Dangerous trees will be cut soon in the city, inspection will start today

Shimla: शहर में जल्द कटेंगे खतरनाक पेड़, आज शुरू होगा निरीक्षण

Sat, 26 Nov 2022 11:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Nov 2022 11:49 AM IST
सार

शिमला शहर में जनवरी और फरवरी में होने वाली बर्फबारी से हर साल दर्जनों पेड़ गिरते हैं। इससे जान और माल को काफी नुकसान होता है।

विज्ञापन
Shimla: Dangerous trees will be cut soon in the city, inspection will start today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

शिमला शहरवासियों को खतरनाक पेड़ों से जल्द राहत मिल सकती है। नगर निगम प्रशासक एवं उपायुक्त आदित्य नेगी की अगुवाई वाली ट्री अथॉरिटी कमेटी शनिवार से शहर में खतरनाक पेड़ों को चिह्नत करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी। नगर निगम के इतिहास में यह पहला मौका है जब महापौर की जगह प्रशासक ट्री कमेटी की अगुवाई करेगा। खास बात यह है कि इस बार कमेटी में जनता का कोई भी प्रतिनिधि शामिल नहीं होगा। कमेटी में उपायुक्त के अलावा नगर निगम आयुक्त, डीएफओ शिमला और उद्यान विभाग के अधिकारी शामिल हैं। कमेटी का यह पहला निरीक्षण आईजीएमसी अस्पताल से शुरू होगा। इसके बाद भराड़ी, कैथू और कुफ्टाधार में भी खतरनाक पेड़ों का निरीक्षण किया जाएगा। इन इलाकों से आए आवेदनों की मौके पर जाकर जांच होगी। इसमं जो पेड़ रिहायशी भवनों के लिए खतरनाक पाए जाएंगे उनकी सूची तैयार की जाएगी। यह सूची सब कमेटी की मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। 

   शहर में अब तक नगर निगम महापौर की अगुवाई वाली ट्री अथॉरिटी कमेटी खतरनाक पेड़ों का निरीक्षण करती रही है। इस कमेटी में एक पार्षद भी सदस्य होते हैं लेकिन अब महापौर और पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। सरकार ने उपायुक्त शिमला को नगर निगम का प्रशासक लगाया है। ऐसे में पहली बार प्रशासक की अगुवाई में खतरनाक पेड़ चिन्हित किए जाएंगे। डीएफओ शिमला अनीता भारद्वाज ने बताया कि कमेटी शनिवार से शहर में खतरनाक पेड़ों का निरीक्षण शुरू कर देगी। 
विज्ञापन



शहर में 175 से ज्यादा खतरनाक पेड़
शहर में 175 से ज्यादा खतरनाक पेड़ों के आवेदन वन विभाग के पास पहुंचे हैं। अब मौके पर जाकर देखा जाएगा कि इनमें से कितने पेड़ ऐसे हैं जो कभी भी ढह सकते हैं। इसमें जो पेड़ खतरनाक होंगे उन्हें बर्फबारी से पहले कटवाने की मंजूरी मिल सकती है। शहर में जनवरी और फरवरी में होने वाली बर्फबारी से हर साल दर्जनों पेड़ गिरते हैं। इससे जान और माल को काफी नुकसान होता है। ऐसे में जिन लोगों के घरों पर पेड़ खतरा बने हैं, वह लोग इन्हें कटवाने के लिए नगर निगम से लेकर वन विभाग तक के चक्कर काट रहे हैं। अब कमेटी के निरीक्षण के बाद इन्हें जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed