इस गांव में बादल फटने से आई बाढ़, पशुओं के बहने की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बादल फटने की एक और घटना सामने आई है। किन्नौर जिले के भावानगर उपमंडल के दूरदराज गांव काचरंग में शुक्रवार को बादल फटने से भारी नुकसान हुआ।
इलाके में करीब दो घंटे तक भारी बारिश हुई। इससे काचरंग गांव के पास बहने वाले नाले में बाढ़ आ गई। इससे लोगों के खेतों के बहने की सूचना है। कुछ पशुओं के भी बाढ़ के पानी में बहने की आशंका है।
बताया जा रहा है जहां बादल फटा, वहां ग्रामीणों ने पशुओं को घास चरने के लिए छोड़ा था। प्रभावित क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य केवल राम नेगी ने बताया कि गांव में बादल फटने से भारी नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि इलाके में और बादल फटने की आशंका के चलते कई लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए हैं। नेगी ने बताया कि शुक्रवार को बादल फटने से हालांकि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
लेकिन लोगों की जमीन बहने के साथ कुछ पशुओं के बाढ़ के पानी में बहने की सूचना है। उधर, एसडीएम घनश्याम दास ने बादल फटने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बादल फटने के बाद लोग सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं।